Summary: भारती सिंह को बेटी नहीं दूसरी बार भी हुआ बेटा
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया शुक्रवार को अपने दूसरे बेटे के माता-पिता बने। भारती की डिलीवरी अचानक अस्पताल में हुई, जबकि वह उसी दिन अपने शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 की शूटिंग के लिए तैयार थीं।
Bharti Singh Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन चुकी हैं, ऐसा रिपोर्ट्स का कहना है। सुनने में आ रहा है कि शूटिंग के तुरंत पहले ही भारती सिंह को अस्पताल ले जाना पड़ा और उन्हें बेटा हुआ है। इस खुशखबरी को सुनते ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के फैंस ने बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है।
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को हुआ बेटा
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने शुक्रवार को अपने परिवार में एक नई खुशी का स्वागत किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार आज भारती सिंह को लाफ्टर शेफ की शूटिंग करने जाना था लेकिन वॉटर बैग फटने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। यह खबर फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक और खुशियों से भरी है।
भारती को थी बेटी की ख्वाहिश
भारती सिंह कई बार यह जताया चुकी थीं कि बेटे गोला यानी लक्ष्य के जन्म के बाद उन्हें बेटी की ख्वाहिश थी। वह इस बार मना रही थीं कि उनके घर बेटी का ही जन्म हो। उनकी बड़ी ख्वाहिश थी कि वह अपनी बेटी को दीपिका की बेटी की तरह लहंगा पहनाएं। गौरतलब है कि भारती और हर्ष के बेटे लक्ष्य का जन्म 2022 में हुआ है।
सेट पर एक्टिव रहीं भारती
भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काम करते रहने का विकल्प चुना। वह इस समय पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी शो “लाफ्टर शेफ सीजन 3” की होस्ट हैं और शूटिंग के दौरान भी एक्टिव रही हैं। उन्हें सेट पर अक्सर अपने होने वाले बच्चे के बारे में बातें करते और फैंस के साथ इससे जुड़ी बातें शेयर करते देखा गया है। भारती ने न केवल शूटिंग में लगातार हिस्सा लिया, बल्कि अपने व्लॉग्स के जरिए भी अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव भी शेयर करती रही हैं।
प्रेग्नेंसी फोटोशूट और सोशल मीडिया पोस्ट
6 अक्टूबर को भारती ने स्विट्जरलैंड की फैमिली वेकेशन के दौरान अपने दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। इससे पहले वह अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को आसानी से छिपा गईं। अभि 30 नवंबर को ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। तस्वीरों में भारती ब्लू गाउन में नजर आईं, जिस पर व्हाइट थ्री डी फ्लोरल डिजाइन था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “दूसरा बच्चा लिम्बाचिया जल्द ही आ रहा है।”। इससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।
जुड़वा बच्चों की अफवाहें
भारती के हेवी बेबी बंप को देखकर मीडिया और फैंस ने कयास लगाए कि शायद वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। इस पर भारती ने अपने व्लॉग में रीएक्शन दिया और हर्ष ने मजाक में कहा कि भारती तो एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली हैं। हालांकि यह सब हंसी और मजाक का हिस्सा था। अब उनकी डिलीवरी के बाद यह साफ हो गया कि जुड़वां बच्चे नहीं हैं।
