Heart Touching Story: गांव के कुएँ से तीन महिलाएं पानी भर रही थी। एक महिला का पुत्र वहां से निकला तो उसे देख कर वह महिला बोली, “देखो वह मेरा पुत्र है। यहां का सबसे बड़ा पहलवान है।”
फिर दूसरी महिला का पुत्र वहां से गुजरा जिसे देखकर वह महिला बोली, “देखो ये मेरा पुत्र बड़ा विद्वान है।”
तभी तीसरी महिला का पुत्र वहां से जा रहा था, माँ को देखकर माँ के पास आया, पानी का घड़ा उठा लिया और बोला, “चलो माँ घर चले।”
उस माँ की खुशी भरी आँखों के सामने उन दोनों महिलाओं की नजरें झुक गई, वो समझ चुकी थी कि सुपूत्र कौन है।
शिक्षा : गुण बताये नहीं जाते अपने आप दिख जाते हैं।
ये कहानी ‘दिल को छू लेने वाली कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं – Dil Ko Chhoo Lene Wali Kahaniyan (दिल को छू लेने वाली कहानियाँ)
