Summary: नीले सिल्क गाउन में भारती सिंह का मैटरनिटी फोटोशूट
भारती सिंह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं और उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट से फैंस को खुश कर दिया। उनका यह लुक ग्लैमरस था, जिसके बारे में उन्होंने अपने व्लॉग में भी शेयर किया है।
Bharti Singh Maternity Photos: कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खूबसूरत फोटोशूट शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “2nd Baby Limbachiya coming soon…”। इन तस्वीरों में वह नीले रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। लाइट ब्लू कलर के गाउन के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है, जिस पर व्हाइट कलर के थ्री डी फूल लगे हुए हैं। भारती की इन तस्वीरों को देखकर सबने उन्हें नजर का टीका लगाया है।
खूबसूरत थ्री डी नीले गाउन में भारती
भारती सिंह ने कल ही अपने इंस्टाग्राम पर दूसरी प्रेग्नेंसी का खूबसूरत फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें वह बेहद हसीन नजर आ रही हैं। उनका यह नीला सिल्क गाउन इतना शानदार है कि आबकी नजरें उन पर ही टिक गई हैं। गाउन पर व्हाइट फूलों की बड़ी एप्लिक वर्क डिटेलिंग उन्हें और भी ग्रेसफुल लुक दे रही है।
भारती सिंह का मैटरनिटी फोटोशूट मेकअप
इस लाइट ब्लू गाउन में भारती सिंह का अंदाज बिल्कुल मिनिमल था। सिम्पल सी इयररिंग्स, मिडिल पार्टेड हाफ टाई हेयरस्टाइल और ब्राउन टोन मेकअप के साथ सॉफ्ट स्मोकी आइज में उनका यह मेकअप लुक बिल्कुल भी ओवर नहीं बल्कि बेहद ग्रेसफुल था। इन सभी तस्वीरों में अपने बेबी बंप को प्यार से सहलाती भारती के चेहरे का ग्लो यह साफ बात रहा था कि सेकेंड प्रेग्नेंसी से वह कितनी खुश हैं।
दोस्तों ने दिया प्यार और लगाया नजर का टीका

टीवी इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनकी पोस्ट पर दिल खोलकर प्यार जताया। दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “Such pretty pictures!” वहीं जैस्मिन भसीन ने इविल आई और किस इमोजी शेयर कर अपनी शुभकामनाएं दीं। कोरियोग्राफर लॉरेन गॉटलिब ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “Stop it right now!!!! Gorgeous!” एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी हार्ट इमोजी की झड़ी लगा दी। ये सभी रीएक्शन्स बताते हैं कि भारती सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की भी चहेती हैं।
प्रेग्नेंसी में बढ़ा भारती का ब्लड शुगर
हाल ही में भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने फैंस एक साथ कुछ परेशानियां भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उनका फास्टिंग शुगर अचानक बहुत बढ़ गया है। उनकी आवाज में चिंता साफ सुनाई देती है, “मेरा शुगर काफी बढ़ गया है, खासकर फास्टिंग शुगर। डॉक्टर की डांट भी पड़ सकती है। समझ नहीं आ रहा कि ऐसा क्यों हो रहा है, जबकि मैं डाइट पूरा कंट्रोल में रख रही हूं।” भारती ने बताया कि वह मिलेट्स खा रही हैं, रोटी, चावल और बाकी कार्ब्स से दूरी बनाए हुए हैं। फिर भी शुगर का बढ़ना उन्हें परेशान कर रहा है क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि इसका उनके बच्चे पर कोई असर पड़े।
हर्ष के दूर होने से भारती की बढ़ी बेचैनी
भारती ने आगे बताया कि वह थोड़ी ज्यादा परेशान हैं क्योंकि हर्ष लिंबाचिया काम के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। भारती ने कहा, “हर्ष शहर में नहीं है, और सच कहा जाए तो मैं थोड़ी खोई सी महसूस कर रही हूं।” भारती और हर्ष को 2022 में एक बेटा हुआ, जिसका नाम लक्ष्य है। अब 2025 की 7 अक्टूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि भारती दूसरी बार प्रेगनेंट हैं।

