Summary: क्या विदेश में कराया जेंडर टेस्ट? भारती सिंह ने वीडियो में किया साफ-साफ जवाब
मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। स्विट्जरलैंड वेकेशन के दौरान सोशल मीडिया पर किए गए अनाउंसमेंट में भारती ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई अफवाहों और सवालों का जवाब दिया। खासकर जेंडर चेक को लेकर उठ रहे सवालों पर भारती ने साफ कहा कि वह कभी कानून के खिलाफ नहीं जाएंगी और उन्हें बस एक हेल्दी बेबी चाहिए।
Bharti Singh Second Pregnancy: भारती सिंह एक जानी-मानी भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, एक्ट्रेस और टेलीविजन होस्ट हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से की, जहां से उन्हें पहली बार बड़ी पहचान मिली। इस समय भारती सिंह अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहीं हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी की थी। स्विटजरलैंड से भारती सिंह लगातार व्लॉग्स डाल रही हैं। अब भारती सिंह प्रेग्नेंसी से जुड़े फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। भारती ने अब दूसरे बच्चे के जेंडर चेक को भी लेकर चुप्पी तोड़ी है।
भारती सिंह ने जेंडर चेकिंग पर दिया जवाब
दरअसल, भारती सिंह ने अब नए वीडियो में भारती ने प्रेग्नेंसी से जुड़े फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। कई यूजर्स ये बोल रहे थे कि भारती सिंह ने स्विटजरलैंड में जाकर जेंडर चेक करवा लिया होगा। भारती ने इस पर रिएक्ट किया है कहा, ‘लोग ये भी बोल रहे हैं कि भारती अब जाकर बोल रही हैं कि लड़का हो या लड़की, मुझे हेल्दी बेबी चाहिए। अब जो भी हो।
कुछ बोल रहे हैं कि ये लोग बाहर गए हैं वहां चेक करवा लिया होगा। भाई बिल्कुल भी नहीं। मैं कानून के खिलाफ कभी भी नहीं जाती। और हमें चेक करा के क्या करना है भाई, हमारे पास भगवान का दिया सबकुछ है। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। लड़का या लड़की जो हो सिर आंखों पर, जो भी भगवान देगा उसका पूरा आदर करेंगे। हमारे घरवालों ने भी नहीं कहा कि यहां चेक करवालो। लोग मुझे इतने मैसेज कर रहे हैं आप विदेश में हो चेक करवा लो। नहीं करवाना मुझे चेक, ऊपरवाले ने लड़की देनी होगी तो वो देगा।
भारती ने परिवार की प्रतिक्रिया पर किया खुलासा
भारती ने आगे कहा, ‘यार सब लोग बोलते हैं कि जब आपने रिवील किया आपके घर वालों ने रिएक्शन दिया। आपका मोटा पेट देखकर उन्हें पता नहीं चला। हां उनको बिल्कुल पता नहीं चला। आगे भारती ने कहा, ‘खैर, जिसको समझना है वो समझे जिसको नहीं वो न समझे. सभी को लग रहा था कि मेरा वजन बढ़ गया है। मैंने सभी को ये ही कहा कि मैं घर पर खूब खा रही हूं. तो नैचुरली वजन थोड़ा बढ़ गया, जब सबको पता चला तो सब बहुत खुश हुए.’
भारती सिंह ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी
भारती सिंह ने 6 अक्टूबर 2025 को अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी शेयर की, जिसने सभी को चौंका दिया। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। भारती और हर्ष पहले से ही अपने प्यारे बेटे लक्ष्य के माता-पिता हैं, जो उनका पहला बच्चा है। हर कोई इस खबर से बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहा था, जैसे ही यह जानकारी सामने आई, फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार कर दी।
मशहूर कॉमेडियन है भारती सिंह
भारती सिंह एक प्रसिद्ध भारतीय कॉमेडियन, एंकर और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने दमदार कॉमेडी टैलेंट और चुलबुले अंदाज़ से देशभर में एक खास पहचान बनाई है। भारती ने अपने करियर की शुरुआत “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” से की, जहां उन्होंने अपनी हास्य कला से सबका दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने कई हिट कॉमेडी शोज़ जैसे “कॉमेडी सर्कस”, “कॉमेडी नाइट्स बचाओ”, और “द कपिल शर्मा शो” में काम किया और खुद को एक सफल महिला कॉमेडियन के रूप में स्थापित किया।
2022 में भारती सिंह ने पहले बच्चे को दिया था जन्म
3 दिसंबर 2017 को भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की थी, जिन्हें कुछ साल उन्होंने डेट भी किया। हर्ष और भारती का एक बेटा 2022 में हुआ था जिसका नाम लक्ष्य सिंह है और उसका निकनेम गोला है। भारती सिंह अब यूट्यूब पर अपने पति के साथ पॉडकास्ट भी चलाती हैं और कई शोज भी उनके साथ होस्ट कर चुकी हैं। भारती सिंह आज मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं और इंडस्ट्री में अच्छा खासा काम कर रही हैं।

