Summary: भारती सिंह ने दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी, सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार नामों की भरमार
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं। जैसे ही इस खुशखबरी की घोषणा सोशल मीडिया पर की गई, फैंस ने उन्हें बधाइयों से तो नवाज़ा ही, साथ ही साथ उनके आने वाले बच्चे के नाम को लेकर भी मज़ेदार और अजीबोगरीब सुझाव देने शुरू कर दिए।
Bharti Singh Second Pregnancy: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया एक बार फिर पैरेंटहुड की खूबसूरत जर्नी पर निकलने के लिए तैयार हैं। साल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य, जिसे प्यार से ‘गोला’ बुलाया जाता है, का स्वागत करने के बाद अब इस जोड़े ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। भारती और हर्ष द्वारा अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा करने के बाद, सोशल मीडिया पर मानो उनके बच्चे के नाम को लेकर मजेदार सुझावों की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने ऐसे-ऐसे नाम सजेस्ट किए हैं कि जिन्हें सुनकर कोई भी हंस हंस कर लोटपोट हो जाए। तो आइए, जानते हैं कि आखिर फैंस ने इस बार क्या-क्या नाम सुझाए हैं!
भारती सिंह का मजेदार पोस्ट
दरअसल सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी तस्वीर पोस्ट कर भारती और हर्ष ने इस नई शुरुआत का ऐलान किया। तस्वीर में हर्ष बेहद प्यार से भारती के बेबी बंप को सहलाते नजर आ रहे हैं, जबकि भारती उनकी बाहों में सुकून से मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा – “हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।”
फ़ैंस ने सुझायें नाम
वही जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने प्यार लुटाने के साथ-साथ मजेदार सुझाव भी देने शुरू कर दिए। एक यूज़र ने लिखा – “पहले बच्चे का नाम ‘गोला’ है, तो दूसरे का ‘बारूद’ रख दो… फिर तो घर में पूरा गोला-बारूद हो जाएगा!”
भारती और हर्ष का सुप्राइज़
आपको बता दें कि भारती और हर्ष ने अपने दूसरे बच्चे की घोषणा के लिए काफी लंबी प्लानिंग की थी। उन्होंने इसके लिए स्विट्ज़रलैंड घूमने का प्लान बनाया था। वहीं से उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों पहाड़ की एक ऊंची चोटी पर नजर आ रहे हैं। इस खास मौके के लिए उन्होंने अपने परिवार को भी वहां बुलाया था — लेकिन किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि क्या होने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती और हर्ष एक बड़े से लकड़ी के फ्रेम के पीछे खड़े हैं। कुछ ही पलों बाद वे एक बैनर खोलते हैं, जिस पर लिखा होता है,”गोला बड़ा भाई बनने वाला है!”इस खास पल में उनके बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ भी मौजूद था। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस ठंडी हवा में हर्ष कांपते हुए भी इस सरप्राइज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
हर्ष और भारती की प्रोफेशनल लाइफ
अगर हम भारती और हर्ष की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो अब ये दोनों टेलीविज़न पर पहले की तरह ज़्यादा नजर नहीं आते। दरअसल, कुछ साल पहले इन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जहां कई लोग पॉडकास्ट के लिए आते हैं। इसके अलावा, ये दोनों अपनी व्लॉग्स के ज़रिए अपनी डे-टू-डे लाइफ के बारे में भी दर्शकों को बताते रहते हैं।
