Cremaffin Plus Syrup
Cremaffin Plus Syrup

क्रेमाफिन सिरप : उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Cremaffin plus Syrup Uses: क्रेमाफिन प्लस सिरप कब्ज की समस्या को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे, उपयोग, कीमत और विकल्प क्या हैं?

Cremaffin Plus Syrup: (क्रेमाफिन प्लस सिरप) का इस्तेमाल कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है। डॉक्टर की सलाह पर क्रेमाफिन प्लस सिरप का सेवन करने से कब्ज में होने वाली मल त्याग की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह आंतों की परेशानी को भी कम कर सकता है। इस सिरप का सेवन डॉक्टर के सलाह अनुसार करने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस लेख में गम आपको क्रेमाफिन सिरप का उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इसके विषय में कुछ प्रमुख बातें-

Cremaffin Plus Syrup in Hindi
Cremaffin Plus Syrup

क्रेमाफिन प्लस सिरप की रासायनिक संरचना – Cremaffin plus Syrup Composition in Hindi

इस सिरप के केमिकल संरचना की बात करें, तो इस दवा को में एक्टिव इंग्रेडिएंट्स के रूप में लिक्विड पैराफिन, सोडियम पिकोसल्फेट और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड मौजूद होते हैं, यह इंग्रीडिएंट कब्ज के दौरान होने वाली बेचैनी को कम कर सकते हैं। इन केमिकल से मल त्याग की परेशानी सामान्य होती है। यह ही यह आंतों की हलचल को बढ़ाने में असरदार होता है। नियमित रूप से क्रेमाफिन प्लस सिरप का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करने से मल को नरम किया जा सकता है। इस सिरप को पीने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिला लेनी चाहिए, ताकि इसके सभी इंग्रीडिएंट अच्छे से मिक्स हो सके।

क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल – Cremaffin plus Syrup Uses in Hindi

Read more: क्रोसिन एडवांस इस्तेमाल | अजीथ्रल 500 एमजी टैबलेट इस्तेमाल

  • क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों द्वारा किया जाता है। इसका कई तरह से उपयोग होता है, जैसे-
  • इस सिरप की मदद से कब्ज के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
  • यह कोलोनोस्कोपी के दौरान आंतों को पूरी तरह से खाली करने में मददगार होता है।
  • अनुचित आंतों की एक्टिविटी का इलाज करने में उपयोगी होता है।
  • क्रेमाफिन प्लस सिरप का उपयोग एसिड न्यूट्रलाइजर की तरह किया जा सकता है, जो गैस्ट्रिक एसिड के असर को कम कर सकता है।
  • अपच की परेशानी को रोकने में भी यह उपयोगी होता है।
  • पेट के अल्सर की समस्या को कम करने के लिए इस सिरप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हालांकि, इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए। मल त्याग की समस्या होने पर डॉक्टर से उचित परामर्श लेना न भूलें।
Cremaffin Plus Syrup in Hindi
Cremaffin Plus Syrup in Hindi

क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे – Cremaffin plus Syrup Benefits in Hindi

Read more: जिंकोविट टैबलेट के फायदे | एसीलॉक 150 एमजी टैबलेट के फायदे

कब्ज के इलाज में

क्रेमाफिन प्लस सिरप हमारे लिए लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, जिससे कब्ज की परेशानी का इलाज किया जा सकता है। इस सिरप के इस्तेमाल से पेट साफ न होना तथा मल के सूखेपन की परेशानी को कम किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर इस सिरप का सेवन करने से आंत में पानी को बढ़ाया जाता है, जिससे मल को पकड़ना आसान हो जाता है।

Constipation
Cremaffin Plus Syrup

शरीर की कमजोरी और दर्द भी करता है कम

कब्ज के दौरान होने वाली कमजोरी और दर्द की समस्या को कम करने में भी यह सिरप प्रभावी हो सकता है। यह पेट को आसानी से साफ करता है, जिससे गुदे में दर्द कम हो सकती है। साथ ही इससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

क्रेमाफिन प्लस सिरप लेने के करीब 1 से 2 दिन में मरीजों में पॉजिटिव असर देखे जा सकते हैं। डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए और इसका सेवन तब तक करें, जब तक डॉक्टर इसे बंद न करने की सलाह लें। इसके साथ ही कब्ज की समस्या को कम करने के लिए आप ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिसमें फाइबर की प्रचुरता होती है।

Cremaffin Plus Syrup in Hindi
Weakness

क्रेमाफिन प्लस सिरप के साइड-इफेक्ट्स एवं नुकसान – Cremaffin plus Syrup Side Effects in Hindi

Read more: हिमालय लिव.52 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स | मेट्रोजिल 400 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स

किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की जरूरत होती है। अगर आप डॉक्टर के परामर्श पर दवा लेते हैं, तो इससे नुकसान होने की संभावना कम होती है। वहीं, हम अगर क्रेमाफिन प्लस सिरप की बात करें, तो अगर आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर रहे हैं और इस बीच कुछ साइड-इफेक्ट्स दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं। लेकिन कुछ दिनों तक दवा के सेवन करने के बावजूद अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस दवा से होने वाले कुछ साइड-इफेक्ट्स-

  • डायरिया की परेशानी (दस्त)
  • पेट में ऐंठन या बेचैनी जैसा महसूस होना
  • मल का अचानक निकल जाना या लीकेज होना
  • गुदे में काफी या कम जलन होना
  • पेट में दर्द होना, इत्यादि।
Cremaffin Plus Syrup in Hindi
Diarrhea

क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? – How to Take Cremaffin plus Syrup in Hindi

इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि और डोज के मुताबिक इसका सेवन करें। वहीं, इसका इस्तेमाल करने से पहले सिरप के बोतल पर लेवल की जरूर जांच करें। ध्यान रखें कि इसे हमेशा मापने वाले कप से ही माप कर पिएं। दवा का सेवन करने से पहले शीशी को अच्छी तरह से हिलाएं।

क्रेमाफिन सिरप का सेवन खाने के बाद या फिर भूखे पेट भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इस बात को तय करने से पहले आप डॉक्टर से उचित परामर्श लें। ताकि डॉक्टर आपकी स्थिति के हिसाब से आपको सही जानकारी दे सके।

Cremaffin Plus Syrup in Hindi
Cremaffin Plus Syrup

क्रेमाफिन प्लस सिरप की कीमत? – Cremaffin Syrup Price in Hindi

एबट निर्मित 225 ml क्रेमाफिन सिरप की कीमत 153.62 रुपये है। इस दवा की एक्सपायरी डेट 36 महीने की है। हालांकि, अलग-अलग दवा कंपनियों और ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत में हर जगह फर्क देखे जा सकते हैं। ऐसे में आपको दवा खरीदने से पहले इसे प्राइस टैग को जरूर देखना चाहिए।

क्रेमाफिन प्लस सिरप का विकल्प – Cremaffin plus Syrup Substitute in Hindi

  • क्रेमाफिन मिक्स्ड फ्रूट सिरप 225ml – कीमत 246 रुपये
  • क्रेमाफिन मिक्स्ड फ्रूट सिरप 450ml – कीमत 292 रुपये
  • क्रेमाफिन मिंट सिरप शुगर फ्री 225ml -कीमत 184 रुपये
  • मॉम प्लस सस्पेंशन – कीमत 107 रुपये
  • क्रेमाफिन प्लेन (शुगर फ्री) सिरप 225ml – कीमत 147 रुपये, इत्यादि।

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ

किस समस्या के लिए क्रेमाफिन इस्तेमाल होता है?

क्रेमाफिन सिरप का इस्तेमाल कब्ज की परेशानी का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह मल त्याग के दौरान होने वाली परेशानी को कम कर सकता है। साथ ही मल के सूखेपन को कम करके गुदे में होने वाले दर्द से आराम दिला सकता है। हालांकि, इस सिरप को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

क्या मैं क्रेमाफिन सिरप रोजाना ले सकती हूं?

क्रेमाफिन सिरप का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए। इसके तय डोज से अधिक या कम लेने से परेशानी हो सकती है। साथ ही आंतों के कार्य करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे में अधिक अवधि तक इसका सेवन करना संभवत: स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाना है।

क्या अल्कोहल के साथ क्रेमाफिन सिरप लेना है सुरक्षित?

नहीं, क्रेमाफिन सिरप का अल्कोहल के साथ लेना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इससे आपकी स्थिति काफी बिगड़ सकती है। किसी स्थिति में अगर आपने अल्कोहल के सेवन के साथ इस सिरप का भी इस्तेमाल किया हा, तो ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्या गर्भावस्था में क्रेमाफिन सिरप है सुरक्षित?

गर्भावस्था में किसी भी तरह की दवा लेने से पहले आपको डॉक्टर से उचित परामर्श की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप क्रेमाफिन सिरप का सेवन कर रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। गर्भावस्था के दौरान क्रेमाफिन सिरप लेना सुरक्षित है या नहीं, इस विषय में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसलिए डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें।

क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए यह सिरप सुरक्षित है?

स्तनपान के दौरान महिलाओं के लिए क्रेमाफिन सिरप लेना सुरक्षित है या नहीं, इस संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ड्राइविंग करते समय क्या क्रेमाफिन सिरप लिया जा सकता है?

यह जानकारी ज्ञात नहीं है कि गाड़ी चलाते समय क्रेमाफिन सिरप लेना सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में अगर आपको इस सिरप का सेवन करने के बाद किसी तरह की असहजता महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में गाड़ी चलाने से परहेज करें।

किडनी रोगियों के लिए क्रेमाफिन सिरप सुरक्षित है?

किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए संभवत: क्रेमाफिन सिरप का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है। इस तरह के कोई मामले सामने नहीं आए हैं, जिसमें देखा जाए कि इस सिरप के लेने के बाद से किडनी मरीजों को किसी तरह की परेशानी हुई है। हालांकि, किसी भी तरह की स्थिति के दौरान इस सिरप का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना न भूलें।

क्रेमाफिन सिरप लिवर मरीजों के लिए सुरक्षित है या नहीं?

लिवर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए क्रेमाफिन सिरप का इस्तेमाल करना संभवतः सुरक्षित हो सकता है। हालांकि, इस तरह की कोई जानकारी नहीं है कि जिसमें इसके सेवन से किसी तरह की परेशानी हुई है। हालांकि, इसके खुराक को कम या ज्यादा करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

क्या क्रेमाफिन की आदत हो जाती है?

नहीं, क्रेमाफिन सिरप का सेवन करने से आपको किसी तरह की आदत नहीं लगती है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले इसके खुराक के बारे में जानकारी के लिए डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...