म्‍यूकेन जेल: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्‍प
Mucaine Gel Credit: Istock

Mucaine Gel: म्‍यूकेन जेल एक लिक्‍विड सिरप है जो हायटस हर्निया, पेट दर्द, एसिडिटी और अपच की समस्‍या के उपचार में इस्‍तेमाल किया जाता है। खासकर बारिश के मौसम में पेट से संबंधित विकार अधिक परेशान करते हैं ऐसे में ये सिरप काफी लाभदायक साबित हो सकता है। म्‍यूकेन जेल का सेवन मैग्‍नीशियम की कमी को पूरा करने और सीने में जलन से राहत दिलाने में भी मदद करता है। म्‍यू‍केन जेल का प्रयोग डायबिटिक पेशेंट्स आसानी से कर सकते हैं क्‍योंकि ये दवा पूरी तरह से शुगर फ्री होती है। हालांकि ये दवा पूरी तरह से सुरक्षित होती है लेकिन इसका लंबे समय तक सेवन करने से इसकी शरीर को आदत पड़ सकती है और जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। म्‍यूकेन जेल सिरप का उपयोग कैसे करना है और इसके क्‍या लाभ हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।

म्‍यूकेन जेल की रसायनिक संरचना Mucaine Gel Composition

Mucaine Gel
Chemical Composition of Mucaine Gel

फाइजर द्वारा निर्मित म्‍यूकेन जेल आमतौर पर सूजन, जलन और दर्द को कम करने के काम आता है। म्‍यूकेन जेल सिरप को 10 मिलीग्राम ऑक्‍सेटाकेन, 291 ग्राम एल्‍यूमिनियम हाइड्रॉक्‍साइड और 98 मिलीग्राम मैग्‍नीशियम सॉल्‍ट्स से तैयार किया गया है। इसका उपयोग पेट के छाले और गैस्‍टाइटिस से संबंधित समस्‍याओं में किया जाता है। ये दवा मुख्‍य रूप से पेट में बनने वाले एक्‍स्‍ट्रा एसिड को बनने से रोकती है जिससे दर्द और जलन से राहत मिल सकती है।

म्‍यूकेन जेल के उपयोग Mucaine Gel Uses

म्‍यूकेन जेल का उपयोग पेट और गैस्‍टाइटिस प्रॉब्‍लम के इलाज के लिए किया जाता है। ये जेल एक एंटासिड है जो एसिड रिफ्लक्‍स से जुड़ी समस्‍या में राहत देता है। म्‍यूकेन जेल एल्‍युमिनियम हाइड्रॉक्‍साइड, मैग्‍नीशियम हाइड्रॉक्‍साइड और ऑक्‍सेटाकेन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो जलन और दर्द में जल्‍द आराम पहुंचाता है। आपको बता दें कि ऑक्‍सेटाकेन एक तरह से लोकल एनेस्‍थेटिक का काम करता है जिससे दर्द तो कम होता ही है साथ ही अल्‍सर वाला प्रभावित क्षेत्र भी सुन्‍न हो जाता है। इस दवा का पूरा कोर्स लेना आवश्‍यक है अन्‍यथा समस्‍या दोबारा उभर सकती है।

म्‍यूकेन जेल के फायदे Mucaine Gel Benefits

म्‍यू‍केन जेल का प्रभाव
Benefits of Mucaine Gel

म्‍यूकेन जेल के कई फायदे हैं जो इस प्रकार हैं।

Read more: डोमस्टाल टैबलेट के फायदे क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे

एसिडिटी में राहत

म्‍यूकेन जेल मुख्‍य रूप से पेट में बनने वाले एसिड से राहत दिलाता है। ये दवा सीने में होने वाली जलन और अपच को रोकती है और ऐंठन से भी छुटकारा दिला सकती है। इस दवा का सेवन अन्‍य दवाओं के साथ किया जा सकता है। सामान्‍यतौर पर जेल का प्रभाव कुछ ही घंटों में महसूस होने लगता है लेकिन इसकी पूरी खुराक लेने से समस्‍याओं को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। 

हार्टबर्न में फायदेमंद

पेट में अधिक एसिड बनने से सीने में जलन व हार्टबर्न की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है। जब पेट में अधिक एसिड बनता है तो एसिड गले और मुंह की ओर बढ़ने लगता है। म्‍यूकेन जेल पेट में भोजन की गति में सुधार करता है और हार्टबर्न को रोकने में मदद करता है। इस दवा का फायदा तभी होगा जब इसे निर्धारित समय और मात्रा में लिया जाए। म्‍यूकेन जेल के सेवन के साथ आपको अपनी डाइट और लाइफस्‍टाइल में बदलाव लाना होगा ताकि बेहतर परिणाम मिल सके।

अल्‍सर का उपचार

पेट में अल्‍सर होना काफी गंभीर समस्‍या है जिसमें म्‍यूकेन जेल प्रभावी रूप से असर दिखा सकती है। पेट में अल्‍सर दर्दनाक घाव होते हैं जो पेट की अंदरूनी परत में उत्‍पन्‍न होते हैं। इस स्थिति में एसिड फॉर्म होने से अल्‍सर क्षतिग्रस्‍त हो जाते हैं और दर्द को बढ़ाते हैं। म्‍यूकेन जेल के सेवन से पेट में एसिड की मात्रा कम बनती है और अल्‍सर को भी नुकसान नहीं होता। इसके अलावा म्‍यूकेन जेल का प्रभाव प्रेग्‍नेंसी में सुरक्षित माना माना जाता है, साथ ही स्‍तनपान कराने वाली महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं।

म्‍यूकेन जेल के साइड इफेक्‍ट्स एवं नुकसान Mucaine Gel Side Effects

म्‍यू‍केन जेल का प्रभाव
Side effects and disadvantages of Mucaine Gel

म्‍यूकेन जेल एसिडिटी को कम करने का काम करती है इस‍लिए इसके साइड इफेक्‍ट्स चिंताजनक नहीं होते। कोर्स पूरा हो जाने के बाद ये अपने आप भी समाप्‍त हो जाते हैं। यदि लक्षण अधिक दिनों तक बने रहते हैं तो अपने चिकित्‍सक से संपर्क करें। म्‍यूकेन जेल के साइड इफेक्‍ट्स इस प्रकार हैं।

– कब्‍ज

– एलर्जी

– दस्‍त

– जी मिचलाना

– उल्‍टी

– डायरिया

Read more: ऐज़ी 500 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट | सिपलॉक्स टीज़ेड 500 एमजी टैबलेट के साइड इफेक्ट

म्‍यूकेन जेल का इस्‍तेमाल How To Take Mucaine Gel

म्‍यू‍केन जेल का प्रभाव
How To Take Mucaine Gel

म्‍यूकेन जेल की खुराक या डोज उम्र और समस्‍या की गंभीरता के आधार पर निर्धारित की जाती है। हर मरीज की खुराक एक-दूसरे से भिन्‍न हो सकती है। दवा का सेवन चिकित्‍सक द्वारा बताई गई मात्रा और अवधि में करना चाहिए। इसके अलावा दवा का उपयोग करने से पहले बॉटल में दिए गए निर्देशों को अच्‍छी तरह से पढ़ें और उनका पालन करें। म्‍यूकेन जेल को खाली पेट लिया जाना चाहिए ताकि उल्‍टी और दस्‍त से बचा जा सके। 

म्‍यूकेन जेल की कीमत Mucaine Gel Price

म्‍यूकेन जेल की 200 एमएल की बोतल की बाजार में कीमत लगभग 221 रुपए है। जगह और उपलब्‍धता के आधार पर इसकी कीमत में अंतर आ सकता है।

Read more: अजीथ्रल 500 एमजी टैबलेट की कीमत | डेक्सोरेंज सिरप की कीमत

म्‍यूकेन जेल का विकल्‍प Mucaine Gel Substitute

म्‍यूकेन जेल के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्‍य दवाएं इस प्रकार हैं।

– उल्‍पान सौंफ फ्लेवर शुगर फ्री ओरल जेल

– ओमीकेन मिंट फ्लेवर शुगर-फ्री जेल

– विनोसिड शुगर-फ्री जेल 

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्‍या म्‍यूकेन जेल के सेवन से कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है ?

जी हां, म्‍यूकेन जेल से कब्‍ज की समस्‍या महसूस हो सकती है। इसमें मौजूद मैग्‍नीशिया कब्‍ज पैदा कर सकता है। कब्‍ज की समस्‍या से बचने के लिए डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा अधिक बढ़ाई जा सकती है।

क्‍या डाय‍बिटिक पेशेंट्स म्‍यूकेन जेल का सेवन कर सकते हैं ?

हां, म्‍यूकेन जेल शु्गर फ्री सिरप है इसका सेवन डायबिटिक पेशेंट्स के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन दवा का सेवन करने से पहले चिकित्‍सक से परामर्श कर लें।

म्‍यूकेन जेल प्रेग्‍नेंट महिला के लिए सुरक्षित है ?

म्‍यूकेन जेल के सेवन से किसी गंभीर प्रकार के दुष्‍प्रभाव महसूस नहीं होते इसलिए प्रेग्‍नेंट महिला भी इसका सेवन कर सकती हैं।

म्‍यूकेन जेल कितने साल तक के बच्‍चों को नहीं देना चाहिए ?

म्‍यूकेन जेल को 6 साल तक की आयु के बच्‍चों को नहीं दिया जाना चाहिए।

क्‍या खाना खाने के बाद म्‍यूकेन जेल का सेवन किया जा सकता है?

म्‍यूकेन जेल को भोजन के पहले लिया जाना चाहिए। ऐसा करने से एसिड को बनने से रोका जा सकता है और गैस को आसानी से बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।