Hindi Poem: दुनिया का सबसे मुश्किल काम हैं अपनी ही आंखों के सामने
अपने माता—पिता को बूढ़ा होते हुए देखना ये वो समय होता है जब हम
ईश्वर के इस लिखे को टाल भी नहीं सकते हैं
माता—पिता के वो खूबसूरत से चेहरे पर झूर्रियों
से भर जाते हैं,उंगली पकड़कर चलाने वाले
जब खुद चल नहीं पाते, सहारा देने वाले जब
खुद सहारे की तलाश में घूमते हैं, रास्ते दिखाने वाले को जब रास्ते वीरान नजर आते हैं, हंसकर बोलने वाले
जब खामोश रहने लगते हैं, अपने बच्चों की नजर उतारने वालों की नजरें जब धुंधली हो जाती हैं, ऐसे मता पिता का आप सभी ख्याल रखें
Also read: सोचती हूँ—गृहलक्ष्मी की कविता
