Group Sex: सेक्स एक ऐसा विषय है जिसके प्रति हर व्यक्ति के विचार और तरीका अलग-अलग हो सकता है। जहां कुछ लोग एक ही पार्टनर के साथ सेक्स करना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ मल्टीपल पार्टनर के साथ सेक्सुअल संबंध बनाते हैं। पिछले कुछ समय में ग्रुप सेक्स का चलन भी काफी बढ़ा है। खासकर युवा पीढ़ी थ्रीसम और मल्टीपल पार्टनर के साथ एक ही समय में सेक्स करना पसंद कर रही है। हालांकि इस प्रकार का सेक्स पहले भी युवाओं को आकर्षित करता था लेकिन अब लोग इसे अपनी सेक्स लाइफ का हिस्सा बना रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि एक ही समय में कई लोगों के साथ संबंध बनाना कितना सुरक्षित है या क्या इससे कोई हेल्थ समस्या हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
Also read: रिश्ते को दें प्यार का तड़का, इन सिंपल स्टेप्स से बनाएं हॉलिडे सीजन को यादगार: Relationship Tips
क्या ग्रुप सेक्स करना सुरक्षित है

ग्रुप सेक्स व्यक्ति के शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक दृष्टिकोण पर आधारित है। हर व्यक्ति ग्रुप सेक्स करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करता। सामान्यतौर पर ग्रुप सेक्स करना सुरक्षित माना गया है लेकिन इस दौरान कुछ सावधानियों को बरतना आवश्यक है। हेल्थ एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सहमति है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को कोई खतरा नहीं है, तब तक यौन सुख प्राप्त करने का कोई सही या गलत तरीका नहीं है। इसमें मल्टीपल सेक्स पार्टनर शामिल हो सकते हैं।
ग्रुप सेक्स के बेनिफिट्स
नींद में सुधार: ऑर्गेज्म नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है। मल्टीपल पार्टनर के साथ सेक्स करने से सेक्स डिजाइर को संतुष्ट किया जा सकता है, जिससे नींद की क्वालिटी में सुधार हो सकता है।
बेहतर इम्यूनिटी: कई शोध में पाया गया है कि सेक्स करने से एंडी-बॉडीज डेवलप होती हैं जिससे इम्यून सिस्टम में सुधार हो सकता है।
रिलीज ऑक्सीटोसिन: सेक्स करने से हार्मोन सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इससे ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जो तनाव, चिंता और नकारात्मकता को दूर करने में मदद कर सकता है।
कोर्टिसोल में कमी: ये हार्मोन तनाव से जुड़ा हुआ है। नियमित रूप से सेक्स करने से यौन उत्तेजना कोर्टिसोल में गिरावट का कारण बन सकता है।
ग्रुप सेक्स के नुकसान

ग्रुप सेक्स करने के फायदे हैं तो कुछ हेल्थ रिस्क भी हैं। सुरक्षित सेक्स न करने की स्थिति में एसटीआई का जोखिम बढ़ सकता है। साथ ही ये कैंसर को बढ़ावा दे सकता है। ग्रुप सेक्स करने से ये निम्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
– सर्वाइकल कैंसर
– मुंह का कैंसर
– एनल कैंसर
– पेनाइल कैंसर
– प्रोस्टेट कैंसर
– सीवियर इंफेक्शन
– पेपिलोमावायरस
Also Read: घर में इस जगह मोर पंख रखने से बढ़ता है पति पत्नी के बीच का प्यार: Peacock Feather Vastu
ग्रुप सेक्स के दौरान बरतें सावधानियां
ग्रुप सेक्स के दौरान सेक्सुअल पार्टनर्स को कुछ सावधानियां आवश्यक रूप से बरतनी चाहिए।
– हर बार पार्टनर्स को कॉन्डम या डेंटल डैम का इस्तेमाल करना चाहिए।
– नियमित रूप से एसटीआई टेस्ट करवाना चाहिए।
– सेक्स टॉयज का यूज करने से पहले उसपर कॉन्डम का उपयोग करें। टॉयज का उपयोग करने से पहले और बाद में जरूर वॉश करें।
– अधिक शराब और नशीली दवाओं के उपयोग से बचें।
– ग्रुप सेक्स करने वाले पार्टनर को दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
– जोर-जबरदस्ती से ग्रुप सेक्स में शामिल न हो।
– सेक्स करने के बाद प्रॉपर हाइजीन मेंटेन करें। जननांग को वॉश करना और कपड़ों को बदलना न भूलें।
