2024 में किस मंदिर को किया गया गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च: Google Top Trending Searches 2024
Google Top Trending Searches 2024

Google Top Trending Searches 2024: दिसंबर का महीना चल रहा है और साल 2024 अब समाप्ति की ओर है। कुछ ही दिनों में नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल का स्वागत करने के लिए हम सभी उत्साहित हैं। लेकिन इस बीच बीते साल का अवलोकन करना भी जरूरी है। साल 2024 धार्मिक दृष्टिकोण से कैसा रहा, लोगों की रुचि किसमें रही और किस मंदिर या भगवान की ओर लोगों का अधिक झुकाव रहा, यह जानने के लिए हम गूगल सर्च टेंड को देखते हैं, क्योंकि आजकल हम किसी भी चीज से संबंधित जानकारी के लिए सबसे पहले गगूल सर्च ही करते हैं।

गूगल पर हर उस चीज की जानकारी उपलब्ध होती है, जिसके बारे में जानने के लिए आपके मन में जिज्ञासा होती है या आपको जरूरत होती है। गूगल सर्च करने के पीछे एक कारण यह भी है कि गूगल के रिजल्ट पर लोग भरोसा भी करते हैं। धार्मिक स्थल या मंदिर की बात करें तो साल 2024 में लोगों द्वारा किस मंदिर को सबसे अधिक सर्च किया गया आइए जानते हैं।

गूगल सर्च में ट्रेंड पर रहा राम मंदिर

Ram Mandir google top trending search
Ram Mandir google top trending search

इस साल 2024 की शुरुआत में राम मंदिर देश से लेकर विदेश तक चर्चा का विषय रहा। इसका कारण था 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का होना। गूगल ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से लेकर पूरे साल लोगों ने राम मंदिर को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया है।

गूगल पर लोगों ने ढूंढे अपने आस-पास राम मंदिर

Ram Mandir Near me
Ram Mandir Near me

गूगल पर राम मंदिर सर्च करने के लिए लोगों की खोज रही Top Trending Searches 2024 Near me Qs ‘राम मंदिर नियर मी’ यानी मेरे आस-पास राम मंदिर। बता दें कि गूगल सर्च की श्रेणी में ‘मेरे आस-पास राम मंदिर’ तीसरे नंबर पर रहा। इससे यह पता चलता है कि अयोध्या राम मंदिर के साथ ही लोगों ने गूगल पर अपने आस-पास के राम मंदिरों के बारे में भी सबसे ज्यादा सर्च की।

2024 में खत्म हुआ 500 साल का इंतजार

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

राम मंदिर के बारे में गूगल पर यह सर्च जालिमी भी है, क्योंकि 2024 ही ऐसा ऐतिहासिक वर्ष रहा जिसमें 500 साल लंबे इंतजार पर पूर्ण विराम लगा। 500 सालों में अयोध्या भूमि पर चले रहे विवाद में कई चीजें घटित हुईं जैसे पहले राम मंदिर की जगह मस्जिद निर्माण, सांप्रदायिक हिंसा, रामलला का टेंट में रहना आदि। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...