New Year party outfit inspiration with sequin, satin and glitter styles
New Year party outfit inspiration with sequin, satin and glitter styles

Summary: न्यू ईयर पर क्या पहनें? सीक्विन, साटन और ग्लिटर में एक्ट्रेसेज के स्टनिंग लुक्स

न्यू ईयर पार्टी में हर कोई चाहता है कि उसका लुक खास और स्टाइलिश दिखे। ऐसे में सीक्विन, साटन और ग्लिटर जैसे फैब्रिक इस मौके पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

New Year Outfit Ideas: न्यू ईयर पार्टी के मौके पर हर कोई चाहता है कि वह भीड़ से अलग और स्टाइलिश नजर आए। ऐसे खास अवसर के लिए सीक्विन, साटन और ग्लिटर फैब्रिक सबसे बेहतर माने जाते हैं। ये कपड़े न सिर्फ आपके लुक में ग्लैमर जोड़ते हैं, बल्कि पार्टी के माहौल के साथ भी पूरी तरह मेल खाते हैं। अगर आप भी इस तरह का स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ के आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए देखते हैं कि सीक्विन, साटन और ग्लिटर जैस फैब्रिक में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स कैसे नजर आते हैं।

कृति सेनन मरून रंग की मिनी रैप शिमर ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही हैं। आउटफिट के साथ उन्होंने डायमंड डेंगल्स पहने हैं, जो उनकी ओवरऑल अपीयरेंस को और भी क्लासी बना रहे हैं। इसके अलावा हाथों में पहनी गई स्टाइलिश रिंग्स लुक को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रही हैं। मेकअप की बात करें तो कृति ने स्मोकी आईज़ मेकअप चुना है, जो उनके लुक को बोल्ड और पार्टी-रेडी बना रहा है। न्यूड टोन लिप्स और सटल ब्लश उनके मेकअप को बैलेंस कर रहे हैं। वहीं, ब्लैक हील्स के साथ उन्होंने अपने इस आउटफिट को फिनिशिंग टच दिया है, जो ड्रेस के साथ बेहतरीन तालमेल बना रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु हॉट पिंक रंग की फ्रिंज वाली मिनी ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। इस ड्रेस की डीप नेकलाइन उनके लुक में बोल्डनेस का परफेक्ट टच जोड़ रही थी, वहीं पूरी ड्रेस पर लगे चमकदार फ्रिंज हर मूवमेंट के साथ खूबसूरती से झिलमिलाते नजर आ रहे थे। सामंथा ने अपने इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ एक्सेसरीज़ को मिनिमल रखा। उन्होंने केवल हूप्स इयररिंग्स पहने, जो उनके फेस को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे थे। पैरों में पहनी मेटैलिक स्ट्रैपी हील्स उनके पूरे लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना रही थीं। हेयरस्टाइल की बात करें तो सामंथा ने बाल खुले रखे, जो उनके ओवरऑल लुक को सॉफ्ट और नेचुरल फील दे रहे थे।

हुमा कुरैशी के इस डार्क ब्लू टोन वाली मिनी ड्रेस पर सीक्विन और डिस्क जैसी सिल्वर डिज़ाइन की गई थी, जो लाइट पड़ते ही खूबसूरती से शाइन कर रही थीं। इस आउटफिट को ज्यादा फैशनेबल बनाने के लिए हुमा ने इसके ऊपर ब्लैक फॉक्स-फेदर टैसल जैकेट कैरी की। फुटवियर के मामले में हुमा ने ट्रेडिशनल हील्स को छोड़कर मल्टीकलर एम्बेलिश्ड पार्टी स्नीकर चुने, जो उनके आउटफिट को पार्टी-फ्रेंडली बना रहे थे। मेकअप की बात करें तो हुमा ने सॉफ्ट ग्लैम लुक अपनाया। वायलेट आईशैडो ने उनकी आंखों को खूबसूरती से हाईलाइट किया, जबकि ग्लॉसी लिप्स ने लुक में फ्रेशनेस एड कर दिया।

सर्दियों की पार्टी के लिए वेलवेट से बेहतर आउटफिट शायद ही कोई हो सकता है। इसी तरह के फैब्रिक वाले कपड़ों के लिए आप मलाइका अरोड़ा की इस मिनी ड्रेस से शानदार इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस की रैप-अराउंड स्टाइल ड्रेस, प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और फुल स्लीव डिज़ाइन के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेकपीस कैरी किया। पैरों में पहनी सी-थ्रू स्टॉकिंग्स और क्लासिक ब्लैक हील्स ने उनके ओवरऑल अपीयरेंस को एक परफेक्ट फिनिश दी।

तारा सुतारिया ने व्हाइट साटन ड्रेस में बेहद हॉट लग रही है। इसका हॉल्टर नेक के साथ बैकलेस डिज़ाइन उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था। लुक को मिनिमल रखने के लिए एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट इयररिंग पहना है। न्यूड ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट मेकअप और  स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ उनका अंदाज़ काफी क्लासी और मॉडर्न लग रहा था। 

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...