वेस्टर्न वियर में भी गजब लगती हैं तमन्ना भाटिया, न्यू ईयर ईव पर अपनाएं उनकी स्टाइल: Tamanna Bhatia Birthday
Tamanna Bhatia Birthday

Overview:

34 की उम्र में भी तमन्ना बेहद फिट हैं और एक के बाद एक अपनी ​बेहतरीन फिल्मों और शानदार अदाकारी के कारण ​सुर्खियों में रहती हैं। अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ अक्सर नजर आने वाली यह एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण भी चर्चा में रहती हैं।

Tamanna Bhatia Birthday : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया 21 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाने जा रही हैं। 34 की उम्र में भी तमन्ना बेहद फिट हैं और एक के बाद एक अपनी ​बेहतरीन फिल्मों और शानदार अदाकारी के कारण ​सुर्खियों में रहती हैं। अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ अक्सर नजर आने वाली यह एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण भी चर्चा में रहती हैं। इंडियन वियर के साथ ही तमन्ना का वेस्टर्न आउटफिट्स का कलेक्शन भी शानदार है। इस न्यू ईयर ईव पर अगर आप भी सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो तमन्ना भाटिया की वार्डरोब पर एक नजर जरूर डालें।

एनिमल प्रिंट फ्रॉक

एनिमल प्रिंट एक बार फिर से ट्रेंड में है। ये काफी अच्छे और स्टाइलिश लगते हैं। इस न्यू ईयर ईव पर आप भी तमन्ना की तरह एनिमल प्रिंट की कोई फ्रॉक वियर करके ग्लैमरस नजर आ सकती हैं। ऐसी ड्रेसेज के साथ लॉग ओवरकोट और भी अच्छे लगते हैं। मिनिमल मेकअप और एक्सेसरीज के साथ आप यह लुक अपना सकती हैं।

इंटरनेशनल स्टाइल में हो जाएं रेडी

सिंपल जींस में भी स्टाइलिश कैसे दिखना है यह तमन्ना अच्छे से जानती हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी अलग है और वे नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल ब्रांड वियर करना भी काफी पसंद करती हैं। सिडनी, ऑस्ट्रेलिया के क्लोदिंग ब्रांड जिमरमैन का यह व्हाइट क्रश ​हार्ट ट्रिम ब्लाउज वियर करके तमन्ना ने मीडिया की लाइम लाइट लूट ली थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिंपल जींस वियर की है। आप भी इससे इंस्पायर कोई स्टाइलिश टॉप वियर करके सबकी तारीफें पा सकती हैं।

अपनाएं रेट्रो लुक

इस न्यू ईयर ईव पर अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो तमन्ना का यह रेट्रो लुक आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्टाइल सिंपल होते हुए भी ग्लैमरस लग रहा है। तमन्ना ने मशहूर इंटरनेशनल ब्रांड डोल्से एंड गब्बाना की यह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर आप सभी को इंप्रेस कर सकती हैं।

गॉर्जियस लुक पर सब होंगे फिदा

नए साल का स्वागत करने के लिए अगर इस बार आप किसी फैंसी न्यू ईयर पार्टी में जा रहे हैं तो तमन्ना के इस ब्यूटीफुल गाउन से इंपायर आउटफिट आप ट्राई कर सकती हैं। यह गाउन आपको गॉर्जियस लुक देगा। डिजाइनर राहुल मिश्रा के ‘झरोखा’ कलेक्शन का यह सीक्वेंस वर्क से सजा गाउन सिर्फ न्यू ईयर ईव के लिए ही नहीं किसी भी शानदार पार्टी के लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकती है।

अपनाएं बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक

बोल्ड एंड ब्यूटिफुल दिखना हर युवती की चाहत होती है। तमन्ना का यह ग्लैमरस अवतार आप भी आसानी से कॉपी कर सकती हैं। हाउस ऑफ मसाबा के कलेक्शन का यह मास्टरपीस आपको भीड़ से अलग दिखा सकता है। टैन ट्रॉफी ब्लेजर के साथ तमन्ना ने कैमल ब्रालेट वियर किया है। ब्लेजर और ब्रालेट दोनों में ढेर सारे गोल्डन पैच, बैज, मीनाकारी बटन और ट्रेडिशनल लेस लगी है। साथ में आइवरी कलर की स्टाइलिश स्कर्ट है, जो लुक में चार चांद लगा रही है।

हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस

किसी भी पार्टी में अगर आप छाने के लिए तैयार हैं तो हाई स्लिट बॉडीकॉन ड्रेस आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। खास बात ये है कि इसके साथ लॉन्ग और शॉर्ट दोनों की तरह के ओवरकोट अच्छे लगते हैं। तमन्ना ने ब्रांड वर्साचे का यह लाइट पिंक कलर का बॉडीकॉन आउटफिट वियर किया है। इस तरह के आउटफिट अन्य ब्रांड में बजट फ्रेंडली विकल्पों में मिल सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...