latest nose ring nathuni gold design ideas for wedding season 2025
latest nose ring nathuni gold design ideas for wedding season 2025

Overview: महारानी जैसे लुक के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट गोल्ड डिजाइन की नथुनी

Gold Nose Ring Design: इंडियन लुक नथ के बिना अधूरा है। ट्रेडिशनल लुक नथ के बिना अधूरा है। एक छोटी सी नथुनी आपके पूरे चेहरे का नूर बढ़ा सकती है। शादी हो या कोई भी खास फंक्शन महिलाएं बिना नथ के तैयार नहीं होतीं। नथ अगर गोल्ड की हो, तो सोने पर सुहागा हो जाता है। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन्स मौजूद हैं।

Gold Nath Design: इंडियन लुक नथ के बिना अधूरा है। ट्रेडिशनल लुक नथ के बिना अधूरा है। एक छोटी सी नथुनी आपके पूरे चेहरे का नूर बढ़ा सकती है। शादी हो या कोई भी खास फंक्शन महिलाएं बिना नथ के तैयार नहीं होतीं। नथ अगर गोल्ड की हो, तो सोने पर सुहागा हो जाता है। आजकल बाजार में कई तरह के डिजाइन्स मौजूद हैं।

अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में अपने हर आउटफिट से मैच करने के लिए एक यूनिक गोल्ड डिजाइन वाली नथुनी ढूंढ़ रही हैं, तो आज हम इसमें आपकी मदद करेंगे। हम आपको नथ के ऐसे लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाएंगे, जो आपके लुक को बदल देंगे। इन्हें पहनने के बाद हर किसी की जान बस आपमें ही अटकी रह जाएगी। आइए देखें…

Also read: वेडिंग सीजन में जरूर ट्राई करें ये 5 तरह के अनारकली सूट, मौसी और बुआ भी लेंगी बलाएं: 5 Types of Anarkali

मिनिमल डिजाइन मोती नथ

अगर आपको हैवी नथ पहनना पसंद नहीं है, तो आप सिंपल-सोबर लुक के लिए इस तरह की रिंग नथ ट्राई कर सकती हैं। इसमें मोती डिजाइन भी आते हैं, जो बहुत ही क्लासी लुक देते हैं। आजकल मिनिमल डिजाइन वाली गोल्ड नथ काफी ट्रेंड में हैं। ये आपके फेस को सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देगी। इसे दुल्हन से लेकर दुल्हे की भाभी तक कोई भी पहनकर धमाल मचा सकता है। 

पीकॉक नथ

अगर आप मराठी लुक लेना चाहती हैं, तो आपको पीकॉक डिजाइन वाली ये नथ ट्राई करनी चाहिए। ये डिजाइन ना केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि ये पहनने के बाद खूब खिलता भी है। इसे आप सूट, साड़ी या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये नथ इस वेडिंग सीजन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। 

रजवाड़ा स्टाइल नथ

अगर आप अपनी गोल्ड नथ को रॉयल बनाना चाहती हैं, तो आज ही ज्वैलर के पास इस रजवाड़ा नथ का ऑर्डर बुक कर दें। ये आपको किसी महारानी जैसा लुक रिक्रिएट करने में मदद करेगा। ये नथ आपके पूरे लुक पर भारी पड़ने वाली है। इसे देखते ही आपकी पड़ोसने और रिश्तेदार भी आपसे जलने लगेंगे। इसे पहनने के बाद आपका चेहरा और भी खूबसूरत लगेगा। 

Also read: दीपिका पादुकोण से लेकर सोनाली सेगल तक इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारी: Celebrities Embraced Parenthood

गोल्ड नथ विद कुंदन वर्क

हर ओकेजन के लिए कुंदन जूलरी सबसे बेस्ट होती है। इसे गोल्ड के साथ मिलाकर आप अपने लिए एक बेस्ट नथ डिजाइन बनवा सकती हैं। गोल्ड नथ में कुंदन वर्क काफी क्यूट लग रहा है। साथ ही साथ ये क्लासी वाइब्स भी दे रहा है। आपको ये मिडियम डिजाइन वाली प्यारी सी नथ अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करनी चाहिए। 

कस्मटमाइज नेम गोल्ड नथ

अगर आप अपने पियाजी को खुश करना चाहती हैं, तो आज ही गोल्ड नथ का ये कस्मटमाइज डिजाइन बनवा लें। इसे देखकर आपके पियाजी आपसे और भी प्यार करने लगेंगे। ये बहुत ही कूल लगने वाला है। आजकल दुल्हनों के बीच ये नथ काफी ट्रेंड में है। इसे आप अपने हिसाब से कैसे भी डिजाइन करवा सकती हैं। 

फ्लोरल फिलिग्री गोल्ड नथ

इंडियन स्टाइल फ्लोरल फिलिग्री गोल्ड नथ आपके कलेक्शन की शोभा बढ़ा सकती है। इसे पहनकर आप किसी बड़े खानदान की बहू लगेंगी। इस डिजाइन को नई दुल्हन से लेकर देवरानी-जेठानी तक कोई भी कस्टमाइज करवा सकता है। ये आपके चेहरे को बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाने में मदद करेगा। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...