Google Top Search List 2023: गूगल की साल 2023 की टाॅप सर्चड लिस्ट आ गई है, और इस साल लिस्ट में कई भारतीय नाम भी शामिल हैं। साल की टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में जहां तीन प्रमुख फिल्में हैं, जिनमें ‘जवान‘ टॉप 3 में शामिल है, वहीं कियारा आडवाणी साल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्टर्स में से एक हैं। वहीं ओटीटी में शाहिद की फ़र्जी इस लिस्ट में शामिल है।
2023 की टाॅप सर्चड ऐक्ट्रेस कियारा
साल 2023 की सर्चड लिस्ट में कई भारतीय नाम शामिल हुए है जो दुनियाभर में सर्च किए गए है। ग्लोबली 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एक्टर्स में कियारा आडवाणी 9वें नंबर पर रहीं है। कहने की जरूरत नहीं है कि कियारा 2023 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गईं।
Read Also: विमेंस प्रीमियर लीग में कियारा आडवाणी ने दिया परफॉर्मेंस: WPL Performance
2023 में गूगल पर सर्च किए गए एक्टर्स
1) जेरेमी रेनर
2) जेना ओर्टेगा
3) इचिकावा एननोसुके IV
4) डैनी मास्टर्सन
5) पेड्रो पास्कल
6) जेमी फॉक्स
7) ब्रेंडन फ्रेजर
8) रसेल ब्रांड
9) कियारा आडवाणी
10) मैट रिफ़
3 इंडियन फिल्म बनी टॉप 10 का हिस्सा
साल की टॉप 10 सर्च लिस्ट में 3 इंडियन फिल्में भी शामिल है। जिसमें एटली द्वारा निर्देशित शाहरुख खान-स्टारर ‘जवान’ तीसरे स्थान पर, सनी देओल की ‘गदर 2’ आठवें, और शाहरुख की ‘पठान’ 10वें स्थान पर रही।
टॉप 10 फ़िल्में जो सर्च की गई –
1) बार्बी
2) ओपेनहाइमर
3) जवान
4) साउंड ऑफ फ्रीडम
5) जॉन विक: चैप्टर 4
6) अवतार: द वे ऑफ वॉटर
7) एरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स
8) गदर 2
9) क्रैड III
10) पठान
शाहिद की “फर्जी” बनी मोस्ट सर्चड वेब सीरीज
ओटीटी पर ‘फर्जी’ ने टॉप में नंबर वन पर अपनी जगह बनाई है। जिसमें उसके बाद भुवन बम की ताजा खबर, सेक्स लाइफ, गन्स एंड गुलाब, बिग बॉस 17, स्कैम 2003, दा लास्ट ऑफ अस, राणा नायडू, असुर, वेडनेसडे, शामिल है।
