2024 में सबसे ज़्यादा सर्च की गईं 10 खूबसूरत जगहें: Top 10 Travel Destinations
Top 10 Travel Destinations

2024 में टॉप सर्च में हैं ये 10 खूबसूरत जगहें

गूगल ने हर साल की तरह 2024 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले ट्रैवल डेस्टिनेशंस की लिस्ट जारी कर दी है, इन टॉप 10 ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन की लिस्ट में पाँच स्थान भारत के भी हैं।

Top 10 travel destinations: आजकल लोगों में घूमने का शौक़ काफ़ी बढ़ रहा है, लोग नये-नये ट्रैवल डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं। इसी के चलते गूगल ने हर साल की तरह 2024 में भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले ट्रैवल डेस्टिनेशंस की लिस्ट जारी कर दी है, इन टॉप 10 ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन की लिस्ट में पाँच स्थान भारत के भी हैं। लिस्ट में शामिल स्थानों के बारे में आज हम आपको कुछ ख़ास बातें बता रहे हैं जिसके बाद आप भी आने वाले समय में इन डेस्टिनेशन में जाने का मन बना सकते हैं-

Also read: भारत के 5 ऐसे शहर जिनका ए-क्यूं-आई है सबसे कम, फैमिली के साथ बनाएं प्लान: Indian Cities with Lowest AQI

अजरबैजान

Top 10 Travel Destinations
Azerbaijan

कैस्पियन सागर के किनारे बसा अजरबैजान घूमने के लिए भारतीयों की पहली पसंद बन गया है क्योंकि भारत के लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा अजरबैजान सर्च किया है। दरअसल, सस्ती फ्लाइट टिकट और आसान वीजा पॉलिसी होने के कारण ज़्यादातर लोग यहाँ जाने का मन बना रहे हैं। बाकू का यहाँ आइकॉनिक फ्लेम टावर और गुबुस्तान के कीचढ़ वाले लावा लोगों को काफ़ी आकर्षित करते हैं।

बाली

हनीमून पर बाली के इन खूबसूरत बीच का करें दीदार: Bali Honeymoon Tour
Bali

गूगल सर्च में दूसरे नंबर पर बाली का नाम आ रहा है। आइलैंड ऑफ़ द गोड्स के नाम से प्रसिद्ध बाली अपने मंदिर, तीर्थस्थल और प्राकृतिक ख़ूबसूरती के कारण भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है।

मनाली

Manali
Manali

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड मनाली को गूगल सर्च लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। हिमालय की खूबसूरत वादियों में बसा मनाली भारत का परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। प्राकृतिक ख़ूबसूरती के अलावा यहां करने के लिए काफी एक्टिविटीज भी हैं, जिनमें पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रेकिंग शामिल हैं।

कजाकिस्तान

मध्य एशिया देश कजाकिस्तान भारतीय पर्यटकों की चौथी पसंद है। सस्ती फ्लाइट होने के अलावा यहां यहां 14 दिन की वीजा फ्री यात्रा भारतीयों को आकर्षित कर रही है। रंग-बिरंगी वनस्पतियों, अल्माटी जैसे हलचल भरे शहरों और चैरियन घाटी जैसे लुभावने प्राकृतिक नजारों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

जयपुर

Jaipur
Jaipur

संस्कृति और विरासत का खजाना पिंक सिटी जयुपर इस लिस्ट में पाँचवे स्थान पर है। राजस्थान की भव्य संस्कृति का सुंदर नज़ारा यहाँ देखने को मिलता है। सिटी पैलेस, आमेर किला और हवा महल जैसे खूबसूरत किले, बिरला मंदिर और जंतर मंतर यहाँ सभी को खूब पसंद आते हैं।

जॉर्जिया

यूरोप और एशिया से जुड़ा देश जॉर्जिया भारतीयों को अपनी हॉस्पिटैलिटी की वजह से काफ़ी आकर्षित करता है। त्बिलिसी की विचित्र सड़कें, कनखेती के हरे-भरे अंगूर के बाग और बर्फ से ढके काकेशस पर्वत का नजारा मन को शांति देता है।

मलेशिया

Kota Kinabalu
Malaysia

साउथ ईस्ट एशियाई देश मलेशिया भारतीयों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुआलालंपुर के पॉपुलर ट्विन टावर और लैंगकॉवी के ओल्ड बीच की वजह से ट्रैवलिंग डेस्टिनेशन के लिहाज से इसे भारतीयों की गूगल सर्च लिस्ट में सातवां स्थान मिला है। बजट फ्रेंडली देश होने की वजह से भारतीय ट्रैवल के लिये इसे चुन रहे हैं।

अयोध्या

20+ अयोध्या में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Ayodhya

इस साल गूगल में अयोध्या को भी खूब सर्च किया गया है। जनवरी में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यहाँ के घाट, प्राचीन मंदिर और सांस्कृति धरोधर लोगों को काफी आकर्षित करते हैं।

कश्मीर  

Kashmir Of India
Kashmir

हिमालय की घाटियों में बसा कश्मीर तो हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा स्थान रहा है। हालाँकि, गूगल सर्च लिस्ट में इसको नौंवा स्थान हासिल हुआ है। गुलमर्ग, डल झील, पहलगाम की खूबसूरती देखते ही बनती है।

दक्षिण गोवा

Monsoon Travel
Goa

देश के सबसे सुंदर बीचों के लिये जाना जाने वाला गोवा ज़्यादातर लोगों का सबसे टॉप ट्रैवल डेस्टिनेशन होता है। यहाँ की नाईट लाइफ देखने भी बड़ी संख्या में युवा जमा होते हैं। इसके अलावा यहाँ का लोकल खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है।

तो, आप भी इन जगहों पर ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...