Indian Cities With Lowest AQI : आजकल भारत के कई बड़े शहरों और खासकर राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ता पॉल्यूशन सबकी चिंता का विषय बना हुआ है। कई शहर ए-क्यूं-आई यानी एयर क्वालिटी के खतरनाक स्तर को छू रहे हैं। लेकिन ऐसे में आपको बता दें, 2024 या अभी के समय में भी भारत के कई ऐसे शहर हैं, जो एकदम साफ और रिफ्रेशिंग एयर क्वालिटी पर चल रहे हैं। और यहां आकर विजीटर्स और ट्रैवलर्स आसानी से शुद्ध वातावरण में सांस ले सकते हैं। ऐसे में आप भी दिल्ली या अपने शहर की खराब एयर क्वालिटी के चलते कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं। और कुछ समय शुद्ध वातावरण में बिताना चाहते हैं। तो कुछ समय के लिए इन जगहों का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं, भारत के ऐसे शहर जिनका ए-क्यूं-आई सबसे कम है।
Also Read : 2025 में लंबी छुट्टियों का मिलेगा मौका, सही योजना से लें पूरा लाभ: Long Weekends in 2025
2024 में भारत के सबसे क्लीन शहर जिनका ए-क्यूं-आई है सबसे कम, जानिए

कांचीपुरम तमिल नाडु
हजार मंदिरों के शहर के नाम से पॉपुलर तमिल नाडु में स्थित कांचीपुरम का वातारण बेहद खूबसूरत होने के साथ एकदम साफ और स्वच्छ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कांचीपुरम का ए-क्यूं-आई केवल 16 है। ये खूबसूरत शहर न केवल अपनी एयर क्वालिटी बल्कि अपने कल्चरल धरोहर के लिए भी काफी फेमस है। ऐसे में आप भी दिल्ली के पॉल्यूशन को छोड़कर कुछ समय शांति और स्वच्छ वातावरण में बताना चाहते हैं तो कांचीपुरम को विजिट करने का प्लान बना सकते हैं।
आइजोल मिजोरम
नॉर्थईस्ट के खूबसूरत राज्य मिजोरम की कैपिटल आइजोल शहर अपनी फ्रेश एयर क्वालिटी और वादियों के भरे वातावरण के लिए जाना जाता है। लेकिन आजकल ये खूबसूरत जगह अपनी ए-क्यूं-आई के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो आजकल आइजोल का ए-क्यूं-आई 17 है। जो इस शहर को देश के सबसे क्लीन शहरों में शामिल करता है। ऐसे में आप भी पॉल्यूशन से दूर नॉर्थईस्ट को एक्सप्लोर करना चाहते हैं। तो ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर आइजोल का प्लान बना सकते हैं।
मदुरई तमिल नाडु
तमिल नाडु का कल्चर कैपिटल कहे जाने वाला मदुरई शहर अपने ऐतिहासिक और ट्रेडिशनल कल्चर के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में मदुरई के ए-क्यूं-आई को बात करें तो यहां की एयर क्वालिटी आजकल 29 है। बढ़िया और क्वालिटी और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा ये शहर अभी के समय में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अच्छी हवा के साथ साथ मीनाक्षी अम्मन मंदिर, घाट, सामानर हिल्स और तिरुमलाई नायक महल भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
नगांव असम
ईस्ट गुवाहाटी में बसा ये बेहद खूबसूरत शहर नगांव आध्यात्मिक टूरिज्म के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। दुनियाभर में अपने चमत्कार के लिए मशहूर कामाख्या देवी मंदिर यहीं पर स्थित है। आपको बता दें इस पवित्र जगह का ए-क्यूं-आई आजकल 30 है। ऐसे में आप भी कामाख्या देवी मंदिर या नवग्रह मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं। तो ये समय इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट है। जहां आप शहर की भागदौड़ और पॉल्यूशन से दूर कुछ समय शांति से बीता सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम केरल
केरल राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर तिरुवनंतपुरम साउथ के कल्चर और हेरिटेज को दर्शाने वाला खूबसूरत शहर है। जिसके ए-क्यूं-आई की बात करें तो यहां की एयर क्वालिटी आजकल 34 है। बेहद खूबसूरत समुद्र तटों से घिरा ये शहर फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन कोवलम बीच और नेपियर म्यूजियम के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आप भी फ्रेश एयर के साथ कुछ समय प्रकृति को देना चाहते हैं। तो तिरुवनंतपुरम का प्लान जरूर बना सकते हैं।
