Peacock Feather Vastu
Peacock Feather Vastu

Peacock Feather Vastu: हिंदू धर्म में अक्सर लोग अपने घरों में मोर पंख रखते हैं और ऐसा करना वस्तु शास्त्र के अनुसार भी शुभ माना जाता है। मोर पंख को घर में रखने से घर में सकारात्मक एनर्जी आती है और नकारात्मक एनर्जी खत्म होती है। अगर आपके जीवन में लगाते हानियां आती जा रही हैं और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो मोर पंख रखने से इन समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय रखना चाहते हैं तो भी घर में मोर पंख रखने से काफी लाभ मिलता है और खुशहाली आती है। आइए जान लेते हैं दाम्पत्य जीवन को खुशहाल रखने के लिए आप घर में कहां मोर पंख रख सकते हैं।

Also read: घर में इन 6 जगहों पर रखें मोर पंख, बढ़ाएं धन की बरसात: Mor Pankh Vastu Tips

घर में किस जगह रखें मोर पंख?

आप अगर अपने दाम्पत्य जीवन को सुखमय रखना चाहते हैं तो आप को अपने बेडरुम में मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा होने से आप के घर में चल रहे क्लेश की समाप्ति होने में मदद मिलेगी और पति पत्नी के बीच में प्यार बढ़ता रहेगा। अगर आप दोनों अच्छे फेस से नहीं गुजर रहे हैं तो यह चीज जरूर ट्राई करके देखें।

काल सर्प दोष के दुष्प्रभावों से भी मिलती है मुक्ति

ऐसा माना जाता है की अगर आप किसी शुभ मुहूर्त में अपने तकिया के नीचे मोर पंख रखते हैं तो काल सर्प दोष के प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। इसके दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं। इसके लिए आपको तकिया के नीचे 9 मोर पंख रखने होंगे।

आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत

मोर पंख को अपने घर में रखने से आर्थिक तंगी और जीवन में चल रही पैसे से संबंधी समस्या भी कम हो सकती है। अगर आप घर में पश्चिम दिशा में मोर पंख रखते हैं तो आप के राहु दोष के प्रभाव भी थोड़े कम हो सकते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...