Peacock Feather Vastu
Peacock Feather Vastu

घर में मोर पंख रखने के 5 फायदे जानें: Vastu Tips and Benefits of Peacock Feather

मोर पंख को घर में रखने से कई सारे फायदे है। इसलिए आज हम आपको इसके फायदे के बारे में बता रहे है।

Peacock Feather Vastu: हिंदू धर्म में ज्योतिषशास्त्र और वास्तुशास्त्र के अनुसार मोर पंख का विशेष महत्व है। मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को बहुत ज्यादा प्रिय है। मोर पंख का इस्तेमाल ज्यादातर लोग घर को सजाने के लिए करते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख रखना शुभ और लाभकारी होता है। मोर पंख को खुशहाली का भी प्रतीक माना जाता है। मोर पंख को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा नही आती है। इसलिए आज हम मामूले से दिखने वाले मोर पंख को घर में रखने से क्या- क्या फायदे होते है? ये बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: भारत के इस मंदिर में बजरंग बली का होता है फलों से खास श्रृंगार

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है, तो आप अपने ऑफिस या फिर तिजोर में साउथ-ईस्ट दिशा में मोर पंख जरूर रखें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी नही होगी। साथ ही आपका रूका हुआ धन भी आने लगेंगा।

the work will be spoiled

भगवान श्री कृष्ण का प्रिय मोर पंख का सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप काफी समय से किसी कार्य को करने की कोशिश कर रहे है या आपने कोई भी कार्य अच्छे उद्देशय से किया हो और उसमें सफलता नही मिल रही हो, तो अपने पास मोर पंख जरूर रखें। मोर पंख आपके सारे रूके हुए काम को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही आपको काम में सफलता भी मिलती है। इसलिए अगर आपके काम को पूरा करने में किसी तरह की बांधा आ रही हो, तो अपने बेडरूम में ईस्ट या साउथ ईस्ट दिशा में मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे आपके सारे रूके हुए काम बनने लगेंगे।

Children will be interested in studying

अगर आपके घर में पढ़ने वाले बच्चे है, तो स्टडी रूम या पढ़ाई लिखाई वाली जगह पर मोर पंख लगाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का पढ़ने में मन लगता है। इससे आपके बच्चे के पेपर में नंबर भी अच्छे आते है। आप चाहे तो बच्चों की किताबों के बीच में भी मोर पंख को रख सकते है। इससे उनकी लिखावट में सुधार होता है।

मोर पंख बहुत ज्यादा प्रभावशाली होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसे अपने पास रखने से आपके आस- पास में मौजूद लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपका कोई शत्रु है, तो आपको हमेशा अपने पास उसके नाम का एक मोर पंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके और आपके शत्रु के बीच के संबंध में बदलाव होने लगेंगा और रिश्ते सुधर जाएंगे।

अगर आपको अपने घर का वास्तु दोष को खत्म करना है, तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाएं। ऐसे में आपको अपने मुख्य द्वार को हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए। साथ ही आपको मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की प्रतीमा के साथ मोर का पंख लगाना चाहिए। भले ही आपके घर में वास्तु के अनुसार चीजें ना रखी हों, लेकिन ऐसा करने से आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएंगा।