hajaar joote milen story in Hindi
hajaar joote milen

hajaar joote milen story in Hindi : मजाक और झेंपाने के उद्देश्य से एक रोज बादशाह ने बीरबल के जूते छिपा दिए।

जब बीरबल उठकर जाने लगे तो वे अपने जूते ढूँढने लगे। जूते थे कि मिल ही नहीं रहे थे।

‘क्या ढूँढ रहे हो, बीरबल?’ बादशाह ने शरारतपूर्ण ढंग से मुस्कराकर पूछा।

बीरबल ने तुरंत उत्तर दिया, ‘अपने जूते ढूँढ रहा हूँ। मिल ही नहीं रहे हैं। चमड़े के थे, हो सकता है, कोई कुत्ता उठाकर ले गया हो। खैर, कोई बात नहीं, जाने दो।’

‘नए मँगाते हैं।’ बादशाह बोले।

अर्दली को भेजकर बादशाह ने बीरबल के लिए नए जूते मँगवा दिए।

नए जूतों को पहनने के बाद बीरबल ने धन्यवाद देते हुए कहा, ‘शुक्रिया, हुजूर! आपने मुझे नए जूते पहना दिए हैं। खुदा करे जन्नत में आपको हजार जूते मिलें।’

हास्य का फव्वारा फूट पड़ा।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…