Alizeh’s Debut in Bollywood: सलमान खान अपने दोस्तों के दोस्त हैं और अपने परिवार के लिए हमेशा ही एक मजबूत स्तंभ के तौर पर नजर आते हैं। उनकी भांजी अलीजा अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। ऐसे में सलमान अपने मामा होने की जिम्मेदारी निभाते हुए अलीजेह के फुल सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके अलावा वह अलीजेह की फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म सोमेंद्र पाढ़ी ने निर्देशित की है।
क्या है कहानी
जैसा कि टाइटल फर्रे से आपको समझ में आ रहा होगा कि यह फिल्म स्टूडेंट लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इसके पोस्टर में अलीजेह स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। ये एक एंटरटेनिंग थ्रिलर फिल्म है जो कि स्कूली लाइफ और उसकी परेशानियों पर आधारित है। इसकी स्टोरी चीटिंग रैकेट में फंसे स्कूली स्टूडेंट के एक ग्रुप पर फोकस्ड है। अगर इसके लुक की बात करें तो अलीजेह इसमें काफी मासूम और खूबसूरत नजर आ रही हैं। सलमान ने इंडस्ट्री में आने से पहले उन्हें हिदायत भी दी थी कि तुम यहां किसी से कंपटीशन मत करना, बस अपने काम पर फोकस करना। अब देखते हैं कि अलीजेह एक एक्टर के तौर पर खुद को कैसे स्थापित कर पाती हैं?
यह भी देखे-बीमारी के बावजूद छवि मित्तल रख रही हैं करवाचौथ का व्रत: Chhavi Mittal Vrat
अगली पीढ़ी आने को तैयार
सलमान की बड़ी बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी बॉलीवुड में पूरी तैयारी के साथ उतरी हैं। 23 साल की अलीजेह हालांकि पहले डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली थीं। फिलहाल वे अपनी फिल्म फर्रे को लेकर उत्साहित हैं। सलमान खान के परिवार की बात करें तो अलीजेह के बाद अब खबर है कि सलमान के भाई अरबाज और मलाइका के बेटे अरहाम भी जल्द ही बॉलीवुड में नजर आएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि बॉलीवुड के आसमान में कुछ नए सितारे अपनी चमक बिखेरंगे।
