यह दुनिया के सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है
यह बरगद का पेड़ 250 साल पुराना है जो कि कोलकाता के द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है।
The Great Banyan Tree: दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ भारत में स्थित है। यह बरगद का पेड़ 250 साल पुराना है जो कि कोलकाता के द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में है। यह दुनिया के सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
इस पेड़ को 1787 में लगाया गया था। पेड़ की जड़ों और बड़ी-बड़ी शाखाओं को देखकर लगता है जैसे आप किसी जंगल में पहुंच गए हैं। लेकिन वास्तव में यह बस एक पेड़ ही है। इस पेड़ पर 80 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी निवास करते हैं। सबसे चौड़ा पेड़ होने का खिताब भी इसे ही मिला है।
