Illustration showing balance between goods and money with upward growth arrow.
Illustration showing balance between goods and money with upward growth arrow.

Summary: निवेश में होने वाली आम गलतियाँ जो रिटर्न बिगाड़ देती हैं

निवेश में मुनाफे की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन कुछ आम गलतियाँ नुकसान की वजह बन जाती हैं। समझदारी, धैर्य और भावनाओं पर नियंत्रण रखकर निवेशक लंबे समय में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

Common Investment Mistakes: निवेश करना कभी भी आसान नहीं होता और लाभ की कोई गारंटी नहीं होती। निवेश पर अनगिनत किताबें लिखी गई हैं, हर किसी के अपने अलग सुझाव और रणनीतियां होती हैं जो उनके लिए काम करती हैं। यहां तक कि वर्षों के अनुभव वाले पेशेवर निवेशक भी हमेशा सही नहीं होते। लेकिन फिर भी कुछ आम गलतियां हैं जो लगभग हर निवेशक को करने से बचना चाहिए…

दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक, वॉरेन बफेट का कहना है कि ऐसी कंपनियों में निवेश न करें जिनके व्यवसाय मॉडल को आप नहीं समझते। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स(इटीएफ) या म्यूचुअल फंड्स का विविध पोर्टफोलियो बनाएं। अगर आप व्यक्तिगत शेयरों में निवेश कर रहे हैं, तो इस बात को सुनिश्चित करें कि आप उन कंपनियों को अच्छी तरह समझते हों जिनमें आप निवेश कर रहे हैं।

जब हम किसी कंपनी में निवेश करते हैं और वह अच्छा प्रदर्शन करती है तो हम अक्सर उससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने उस शेयर को एक निवेश के रूप में खरीदा था, न कि किसी लगाव के चलते। अगर वे मूलभूत कारण जिनके चलते आपने कंपनी में निवेश किया था, बदल जाएं तो शेयर को बेचने पर विचार करें।

धीमे और स्थिर तरीके से पोर्टफोलियो बढ़ाना ही लंबे समय में सबसे अच्छे रिटर्न देता है। अगर आप अपने पोर्टफोलियो से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं जो उसके डिज़ाइन से मेल नहीं खाता तो यह नुकसान की ओर ले जा सकता है। इसलिए निवेश में समय और रिटर्न के लिए यथार्थवादी अपेक्षाएं रखें।

Person handing over a bundle of Indian currency notes.
Person handing over a bundle of Indian currency notes.

बहुत अधिक लेनदेन (टर्नओवर) करना रिटर्न को बर्बाद कर सकता है। जब आप बार-बार पोजीशन बदलते हैं, तो ट्रांज़ैक्शन फीस और शॉर्ट-टर्म टैक्स आपकी कमाई को खा जाते हैं। साथ ही, लंबे समय के अच्छे निवेश अवसरों को खोने की भी संभावना बढ़ जाती है। जब तक आप कोई संस्थागत निवेशक नहीं हैं जिसे बहुत कम कमीशन देना पड़ता है, बार-बार ट्रेडिंग नुकसानदायक है।

बाजार को टाइम करने की कोशिश करना आपके रिटर्न को नुकसान पहुंचाता है। सफलतापूर्वक मार्केट टाइम करना बेहद कठिन है— यहां तक कि संस्थागत निवेशक भी अक्सर इसमें असफल रहते हैं।
एक प्रसिद्ध अध्ययन में अमेरिकी पेंशन फंड्स के रिटर्न का विश्लेषण किया था। इसका हासिल था – औसतन 94% रिटर्न में बदलाव का कारण निवेश नीति होता है, न कि समय चुनना या व्यक्तिगत स्टॉक्स चुनना। इसका सीधा मतलब यह है कि पोर्टफोलियो में रिटर्न का अधिकतर हिस्सा आपके द्वारा की गई संपत्ति आवंटन से आता है।

“बराबरी पर आकर बेचेंगे” वाली मानसिकता निवेशकों को दो बार नुकसान पहुंचाती है। पहले, वे घाटे में चल रहे निवेश को बेचते नहीं, और वह निवेश और भी गिर सकता है। दूसरा, वे उन पैसों का इस्तेमाल बेहतर निवेश में नहीं कर पाते—यह अवसर लागत है।यह एक मानसिक गलती है, जिसे व्यवहारिक वित्त के अंतर्गत देखा जाता है।

पेशेवर निवेशक कुछ गिने-चुने निवेशों से अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं, सामान्य निवेशकों को यह गलती नहीं करना चाहिए। सबसे समझदारी इसी में है कि पोर्टफोलियो को विविध बनाएं। अगर आप ईटीएफ या म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं, तो सारे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करें। अगर आप व्यक्तिगत स्टॉक्स का पोर्टफोलियो बना रहे हैं, तो भी सभी प्रमुख सेक्टर्स को शामिल करें। किसी भी एक निवेश में अपने कुल फंड का 5%–10% से ज़्यादा न लगाएं।

शायद सबसे बड़ी गलती जो निवेशक करते हैं, वह है भावनाओं के आधार पर निर्णय लेना। कहा जाता है कि “भय और लालच” बाजार को चलाते हैं—और यह सही भी है। निवेशक को डर या लालच से प्रभावित होकर निर्णय नहीं लेना चाहिए। बजाय इसके, उन्हें बड़ी तस्वीर पर ध्यान देना चाहिए। बाजार अल्पकालिक रूप से बहुत उतार-चढ़ाव दिखा सकता है, लेकिन लंबी अवधि में इतिहास गवाह है कि धैर्यवान निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलता है। भावनाओं के वश में निवेश करने वाला व्यक्ति अल्पकालिक गिरावट देखकर घबरा जाता है और बेच देता है, जबकि वह यदि रुकता, तो लंबे समय में लाभ में रह सकता था। धैर्यवान निवेशक अक्सर अन्य घबराए हुए निवेशकों के गलत फैसलों से फायदा उठा लेते हैं।

ढाई दशक से पत्रकारिता में हैं। दैनिक भास्कर, नई दुनिया और जागरण में कई वर्षों तक काम किया। हर हफ्ते 'पहले दिन पहले शो' का अगर कोई रिकॉर्ड होता तो शायद इनके नाम होता। 2001 से अभी तक यह क्रम जारी है और विभिन्न प्लेटफॉर्म के लिए फिल्म समीक्षा...