Periods Problem: हर महीने आने वाले पीरियड्स हर महिला के लिए बहुत आसान नहीं होते। कई महिलाओं को इसमें बहुत तकलीफ होती है तो कई लोग भयंकर मूड स्विंग की समस्या से जूझते हें। लेकिन इस समस्या को कुछ हद तक हम अपने कुछ छोटे लेकिन कारगर उपायों के साथ दूर कर सकते हैं। जानते हैं कि वो कौन से तरीके हैं। इन सभी में सबसे बड़ी बात है कि आप स्वयं को पॉजिटिव बनाए रखें।
Also read : पहला पीरियड, कैसे तैयार करें अपनी बेटी को?
सही खान-पान को अपनाएं

अक्सर ही महिलाओं को पीरियड के दौरान सामान्य से अधिक तनाव और मूड स्विंग की समस्या होती है। अक्सर लोग घर में इस बात को नहीं समझ पाते। ऐसे में महिलाएं और भी परेशान रहती हैं। लेकिन आप सही खान-पान के साथ इस समस्या को बहुत हद तक कंट्रोल कर सकती हैं।कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे फल, सब्जियां और डार्क चॉकलेट आदि खाने से शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। यह सेरोटोनिन भी बढ़ाता है, जो हमारे मूड को अच्छा बनाता है। इसी तरह, आप कैल्शियम से भरपूर डाइट लें। आप ब्रोकली का सूप, केला और दही का सेवन कर सकती हैं। आजकल मूंगफली बहुत आ रही है। मैग्नीशियम से भरपूर मूंगफली खाएं आपको अच्छा लगेगा।
नींद है जरुरी

सही नींद आपकी हार्मोन संबधी समस्या को सही करने में कारगर है। आपको बता दें कि पीरियड्स के महिला को हार्मोन रिलेटेड कई सारे इशूज का सामना करना होता है। इस दौरान एस्ट्रोजन लेवल भी कम हो जाता है। यही वजह है कि बहुत सी महिलाएं खुद को बहुत थका हुआ महसूस करती हैं। आप फ्रैश फील करें इसके लिए आपको रात में कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है। आप जितना सोएंगे आपको उतना ही अच्छा फील होगा।
वर्कआउट

यह बात सच है कि पीरियड्स में हमारा किसी भी चीज को करने का मन नहीं करता। इसके अलावा यह भी एक धारणा बनी है कि इस दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। ऐसा कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है कि आपको पीरियड्स के दौरान वर्कआउट छोड़ना चाहिए। अध्ययनों से पता चला है कि हल्का वर्कआउट करने से आपको राहत ही महसूस होगी। एक्सरसाइज करने से शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है, जिससे दर्द कम होता है और आपका मूड बेहतर होता है।
हाईजीन का रखें ख्याल

बहुत सी महिलाएं इस दौरान हाईजीन का ख्याल नहीं रखतीं। उन्हें लगता है कि गंदे तो हो ही रहे हैं। लेकिन नहीं यह सोच गलत है। आपको इस दौरान ज्यादा सफाई रखनी है। आपको अपने प्राइवेट एरिया और उसके आस-पास की जगह को धोना है। पानी या किसी न्यूट्रल साबुन से धोना काफी है। आप पैड तो टाइम पर बदलती ही होंगी। इसके अलावा इनरवियर अगर गंदे हो जाएं उनको भी उसी टाइम बदलने का ध्यान रखें। अगर आपको फ्लो ज्यादा नहीं भी हो रहा तो 3-4 घंटे में पैड का बदला जाना जरुरी है। इससे इंफैक्शन की गुंजाईश कम हो जाती है।
रोमांटिक रहें

बहुत से धर्म में इस दोरान सेक्स करना मना है और शायद आप भी और आपके पार्टनर सेक्स करने में सहज नहीं होंगे। लेकिन इस दौरान आप सेक्सुअली एक्टिव नहीं तो क्या हुआ रोमांटिक तो रह सकते हैं। बहुत सी महिलाओं को देखा है कि इस दौरान वो बिस्तर पर ही ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं। आप लेटें आपको लेटने से कोई मना नहीं कर रहा लेकिन साफ-सुथरी होकर और थोड़ा तैयार होकर आप लेटेंगी तो आपको अच्छा लगेगा। कोई अच्छा परफ्यूम लगाएं।
