पीरियड पैंटीज़ के बारे में जानिए
पीरियड पैंटीज़ का इस्तेमाल आज के समय में कई महिलाएं कर रही हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में-
Periods Panties: अधिकतर महिलाएं पीरियड के दौरान सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। सेनेटरी पैड प्लास्टिक लेयर से तैयार होता है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए मार्केट में पीरियड पैड के कई अन्य विकल्प सामने आ रहे हैं। इन विकल्पों में पीरियड पैंटी को भी शामिल किया जाता है। शायद आप में से कई महिलाएं पीरियड पैंटीज़ के बारे में न जानती हैं, लेकिन अगर आप पर्यावरण के साथ-साथ खुद को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। आइए जानते हैं पीरियड पैंटीज़ से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में-
पीरियड पैंटीज़ के फायदे क्या हैं?
पर्यावरण की दृष्टि से बात की जाए तो इसके इस्तेमाल से आप वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं, क्योंकि यह एक डिस्पोजेबल चीजों से तैयार किया जाता है। वहीं, इसके कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं, आइए जानते हैं इस बारे में-

- सेनेटरी पैड या फिर टेम्पोन की तुलना में पीरियड पैटीज को पहनना अधिक आसान और कंफर्ट होता है।
- पीरियड पैंटीज़ पहनने से बदबू को भी कम किया जा सकता है।
- ट्रेवलिंग के दौरान यह काफी अच्छा अंडरवियर हो सकता है।
- हैवी ब्लीडिंग के दौरान आप टेंशन फ्री होकर इसे पहन सकते है।
- पैड की तरह इसके खिसकने और लीकेज होने का डर नहीं रहता है।
पीरियड पैंटीज़ की कैसे करें सफाई?

पीरियड पैंटीज़ की खास बात यह है कि इसे साफ करने के लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। इस पैड में एक डिस्पोजेबल लगा हुआ होता है, जिसे साफ करना बहुत ही आसान है। इसे आप नॉर्मल साबुन और वॉशिंग जेल से साफ कर सकते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है।
क्या पोस्टपार्टम ब्लीडिंग के लिए पीरियड पैंटीज़ सही है?
पोस्टपार्टम ब्लीडिंग के शुरुआती दिनों में काफी ज्यादा हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में पैंटीज़ से इसे रोक पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए एक्सपर्ट की सलाह पर किसी चीज का इस्तेमाल करें। वहीं, आपको इस दौरान थोड़ा अधिक आराम की जरूरत होती है। ऐसे में पैंटीज़ को बार-बार चेंज करने का झंझट रहता है, तो यह आपके लिए सही नहीं हो सकता है।
कितने समय तक इन पैंटीज़ को पहन सकते हैं?

पीरियड पैंटीज़ बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि आप इसे 6 से 10 घंटे तक पहन सकते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि और संक्रमण के खतरे से अगर आप बचना चाहते हैं, तो हर 3 से 4 घंटे के अंतराल में पैंटीज़ को चेंज करें।
ट्रैवलिंग के दौरान अचानक फ्लो ज्यादा होने पर क्या करें?

ट्रैवलिंग के दौरान अगर आप पीरियड पैंटीज़ पहन रहे हैं, तो ऐसे में हैवी फ्लो के सिचुएशन से बचने लिए अपने साथ बैग में एक्स्ट्रा पैंटीज़, पैड या फिर अन्य विकल्प रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप इसे बदल सकें।
पीरियड पैंटीज़ पर्यावरण की दृष्टि से काफी अच्छा विकल्प है। वहीं, इससे आपको भी कई लाभ हो सकते हैं। हालाकि, हर व्यक्ति की अपनी च्वॉइस अलग हो सकती है, तो ऐसे में आप अपने कंफर्ट के हिसाब से इसका चुनाव करें।
