Make your wedding memorable with interactive wedding activities
Make your wedding memorable with interactive wedding activities

Interactive Wedding Guest: आजकल अपने शादी फंक्शंस को हमेशा के लिए यादगार बनाने और रिश्तेदारों को खुश करने के लिए कई अलग-अलग तरह की सेरेमनी ट्रेंड में हैं। आइए आज कुछ ट्रेंडी इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज के बारे में जानते हैं।

अगर आप हिंदुस्तान में रहते हैं, तो आपने पारंपरिक और फुल शोशा वाली शादी तो जरूर देखी होगी। हफ्तों तक धूमधाम से चलने और भारत की समृद्ध संस्कृति को दर्शाने वाली भारतीय शादियां न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। ऐसे में खासकर हिंदू शादियों की बात करें तो यहां अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पारंपरिक रस्मों को मान कर शादी रचाई जाती है, जिसे
हमेशा के लिए यादगार बनाने के आज कई बेहतरीन विकल्प आसानी से मौजूद हैं। शादी के सभी फंक्शंस को रोचक बनाने के लिए ट्रेंडी डेकोरेशन से लेकर बेहतरीन इंटरैक्टिव फूड सर्विसेज तक सभी मेहमानों को अच्छा अनुभव दे सकते हैं।

लेकिन अगर आप अपनी शादी को अपने साथ-साथ सभी के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो बढ़िया सर्विसेज के अलावा कुछ इंटरैक्टिव फन एक्टिविटीज भी शामिल कर सकते हैं। सालों से पारंपरिक भारतीय शादियों में लाइव बैंड और डीजे के अलावा एंटरटेनमेंट के ज्यादा माध्यम नहीं होते हैं। इसीलिए आज हम आपकी ड्रीम वेडिंग को खास बनाने के लिए कुछ बेहतरीन और सुपर ट्रेंडी इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज लेकर आए हैं। जिन्हें आप सभी शादी फंक्शंस में जोड़ कर अपने खास दिन को जिंदगीभर के लिए यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं। सभी शादी फंक्शंस को यादगार बना सकती हैं, इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज अधिकतर इंडियन लोगों के लिए शादी फंक्शंस में अच्छा खाना और बढ़िया डीजे नाइट सबसे ज्यादा जरूरी और बेस्ट इंटरटेनमेंट सोर्स होते हैं। लेकिन आपने देखा होगा लाइव बैंड और डीजे शादी में आए मेहमानों को केवल एक जगह इक्कठा करके रखते हैं। लेकिन आजकल लोग शादियों में भीड़भाड़ को इक्कठा न करते हुए केवल अपने खास लोगों को शामिल करना पसंद करते हैं। इसीलिए आजकल के आधुनिक शादियों में शोर भरी डीजे पार्टीज को छोड़कर नई-नई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज शादी फंक्शन में शामिल कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य मेहमानों को एंटरटेन करने के साथ-साथ शादी फंक्शंस में दूल्हा और दुलहन के साथ जुड़े रहने का भी रहता है। ऐसे में अगर आप और आपके होने वाले पति भी अपनी शादी को अपनों
के साथ सेलिब्रेट करना और हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं।

तो पुराने डीजे कल्चर को छोड़कर अपनी पसंदीदा इंटरैक्टिव एक्टिविटीज शामिल कर सकते हैं। आजकल की मॉडर्न वेडिंग्स में लाइव पेंटर, बोनफायर, आउटडोर गेम्स और फोटो बूथ जैसी इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज सबसे ज्यादा पॉपुलर और ट्रेंडी हैं। ऐसे में इस वेडिंग सीजन आप भी शादी करने वाले हैं, तो मेहमानों को इंवॉल्व करने के लिए कुछ बेस्ट ट्रेंडी इंटरैक्टिव वेडिंग
एक्टिविटीज के बारे में जान सकते हैं। शादी को यादगार बनाने के लिए फंक्शंस में शामिल करें 8 ट्रेंडी इंटरैक्टिव वेडिंग एक्टिविटीज।

The fireworks show will be memorable
The fireworks show will be memorable

अपने शादी फंक्शन को सबसे खास और शादी में आए हुए सभी मेहमानों के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आने वाला फायरवर्क शो रख सकते हैं। शादी के अटूट बंधन में बांधने के तुरंत बाद अपने पार्टनर और सभी क्लोज लोगों के साथ फायरवर्क
देखने से ज्यादा रोमेंटिक और पीसफुल भला क्या हो सकता है। इसीलिए आप शादी जैसे खास मौके पर आए हुए लोगों को एक साथ खुश करने के लिए फंक्शन में बढ़िया फायरवर्क शो रख सकते हैं।

हम बड़ी-बड़ी इंडियन वेडिंग्स में बड़े-बड़े प्रोफेशनल सिंगर्स को गाते और परफॉर्म करते हुए देखते हैं। लेकिन अगर आप अपनी शादी में कोई परफॉरमेंस देखने के बजाय खुद अपने लोगों के साथ परफॉर्म कर इंजॉय करना चाहते हैं। या शादी के फंक्शन पर आए हुए अपने परिवार वालों और दोस्तों को अपनी खुशियों में इंवॉल्व करना चाहते हैं तो किसी सिंगर की परफॉरमेंस या डीजे के बजाय एक साथ एक-दूसरे के लिए अलग-अलग तराने गुनगुना सकते हैं। इस तरह की सिंपल
इंटरैक्टिव एक्टिविटीज से आप अपनों के साथ जिंदगीभर के लिए यादें बना सकते हैं।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और हेक्टिक वर्किंग रूटीन के चलते अधिकतर लोग आउटडोर गेम्स के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में अगर आप शादी फंक्शंस के बीच फन और एक्साइटमेंट को कम होने नहीं देना चाहते हैं तो थोड़ा समय आउटडोर गेम्स के लिए जरूर निकाल सकते हैं। शादी फंक्शन में अपने सभी क्लोज लोगों के साथ आउटडोर गेम्स खेलना किसी बढ़िया थेरेपी से कम नहीं हो सकता है। इस तरह की एक्टिविटीज सभी को एक साथ इंवॉल्व करने का सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप भी अपनी शादी के दौरान अपने लोगों के साथ अच्छा समय बिताना और जमकर मजे करना चाहते हैं। तो सभी के लिए आउटडोर गेम्स सेशन जरूर रख सकते हैं।

Involve everyone in the bonfire
Involve everyone in the bonfire

शादियों में आप अक्सर देखते होंगे कि सभी केवल अपनी-अपनी उम्र के लोगों में बैठकर सारे फंक्शंस निकाल देते हैं, जिसमें सभी का इन्वॉल्वमेंट एक साथ नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप अपनी शादी पर आए हुए सभी लोगों को एक साथ इंवॉल्व करना चाहते हैं तो फंक्शंस के बीच आउटडोर बॉर्नफायर प्लान कर सकते हैं। बॉर्नफायर जैसी एक्टिविटी से ब्राइड और ग्रूम एक साथ अपने सभी क्लोज लोगों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटीज से आप अपने बड़ों से मैरिज एडवाइस ले सकते हैं और छोटों के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं।
शादी जैसे खूबसूरत माहौल में फैमिली और दोस्तों के साथ इस तरह का छोटा-सा गेटटु-
गेदर आप जिंदगी भर नहीं भूल सकते हैं।

Photo booths are essential and super trendy
Photo booths are essential and super trendy

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में इंस्टाग्राम के लिए बढ़िया फोटोज और विडियोज लेना सभी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं, कि आपके गेस्ट्स को फोटोज के लिए परेशान न होना पड़े और वे आपके साथ बेफिक्र हो एंजॉय कर सकें तो आप अपने साथ-साथ
सभी के फोटोज का इंतजाम आजकल सुपर ट्रेंडी फोटो बूथ अरेंज करवा के कर सकते हैं। फोटो बूथ आजकल अधिकतर वेडिंग डेकोरेशन में शामिल होता है, जिसे आप भी कस्टमाइज्ड करवा सकते हैं।

Photo booths are essential and super trendy
Photo booths

“आजकल फोटो बूथ अलग-अलग वैरायटी के क्यूट प्रॉप्स और कलरफुल बैकग्राउंड के साथ आते हैं, जो मेहमानों को आकर्षित करने का बढ़िया विकल्प है।”

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...