GQ Men of the Year 2023: जीक्यू के मैन ऑफ द ईयर अवार्ड्स का शानदार आयोजन बुधवार रात को किया गया। ग्लैमर और स्टाइल का महाकुंभ कहे जाने वाले इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियां बेहद फैशनेबल अंदाज में शामिल हुईं। इवेंट में आलिया भट्ट, करण जौहर, अली फजल, मौनी रॉय, शाहिद कपूर, वामिका गब्बी, सनी देओल सहित कई अन्य सेलेब्स पहुंचे।
Also read : शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना ‘लुट-पुट गया’ रिलीज़: Dunki Song Lutt Putt Gaya
आलिया का ग्लैमरस अवतार और नया नाम
जीक्यू इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बेहद ग्लैमरस अवतार में पहुंचीं। मैरून कलर की शॉर्ट ड्रेस में आलिया ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी की निगाहें उनपर ठहर गईं। स्टाइलिश आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग चंकी हाई हील्स लोफर्स पेयर किए, जिसे अब नया फैशन स्टेटमेंट माना जा रहा है। शॉर्ट स्ट्रेट हेयर और मिनिमम मेकअप के साथ आलिया इवेंट का अट्रैक्शन बन गईं। इवेंट के दौरान जैसे ही एक्ट्रेस फोटो कॉल के लिए पहुंची तो पैपराजी ने उन्हें आलिया की जगह ‘आलू जी’ कहकर पुकारा। अपना यह नया नाम सुनकर आलिया हैरान रह गईं और पूछा, ‘ये क्या नया शुरू कर दिया, आलू जी!’ इवेंट में आलिया ने आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड भी जीता।
मौनी रॉय का गोल्डन लुक
इवेंट में एक्ट्रेस मौनी रॉय गोल्डन लुक में पहुंचीं। मौनी ने इस अवार्ड नाइट के लिए गोल्डन सीक्वेंस बॉडीकॉन गाउन वियर किया। इस फुल स्लीव्स गाउन की थाई हाई स्लिट इसे शानदार लुक दे रही थी।
श्रुति हसन का ऑल ब्लैक लुक
ब्यूटीफुल एक्ट्रेस श्रुति हसन इवेंट में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचीं। उनके ब्लैक गाउन पर हो रहा सीक्वेंस वर्क इसे स्टाइलिश बना रहा था। स्मोकी आइज के साथ डार्क मेकअप कर एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
अलग ही अंदाज में पहुंची वामिका गब्बी
एक्ट्रेस वामिका गब्बी इस इवेंट में सबसे अतरंगी अंदाज में नजर आईं। ओवरसाइज नेवी ब्लू सूट पहनकर मुंह में सिगार लेकर वामिका रेड कार्पेट पर पहुंचीं। बिना शर्ट के उन्होंने ब्लेजर कैरी किया। खास बात यह थी कि इस मॉर्डन आउटफिट के साथ उन्होंने टेंपल ज्वेलरी वियर की। उन्होंने डार्क मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
करण का स्टाइल स्टेटमेंट
इवेंट में करण जौहर को डायरेक्टर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया। करण हमेशा की तरह कुछ डिफरेंट वियर कर इवेंट में पहुंचे। उन्होंने हरे रंग की चंकी जैकेट के साथ व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर वियर किए। ओवरसाइज चश्मे से अपने लुक को कंप्लीट किया।
बेटों के साथ पहुंचे सनी देओल
एक्टर सनी देओल इस इवेंट में अपने दोनों बेटों राजवीर और करण देओल के साथ नजर आए। तीनों ने कॉम्प्लीमेंट्री डार्क सूट पहना था। सनी देओल ने जीक्यू लीडिंग मैन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता।
अलाया ने किया सबको इंप्रेस
एक्ट्रेस अलाया एफ अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जीक्यू अवार्ड में भी वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। अलाया ने ऑफ शोल्डर शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस वियर की। एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। अपनी सिंपल अदाओं से अलाया ने सभी को इंप्रेस किया।
जोधपुरी सूट, लेकिन अलग अंदाज
एक्टर आदित्य रॉय कपूर जीक्यू इवेंट में ब्लैक कलर के जोधपुरी सूट में पहुंचे। रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति काफी इंप्रेसिव रही। जोधपुरी सूट को नया लुक देने के लिए इसमें बटन की जगह जिप लगाई गई थी। आने वाले समय में यह स्टाइल नए फैशन ट्रेंड में शामिल होना तय है।
शाहिद कपूर का कूल लुक
जीक्यू अवार्ड नाइट में एक्टर शाहिद कपूर ऑफ व्हाइट सूट में पहुंचे। शाहिद काफी कूल अंदाज में दिखे। उन्होंने शर्टलेस सूट वियर किया। सूट के ओवरसाइज कॉलर उसे स्टाइलिश लुक दे रहे थे।
