आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
Alia Bhatt

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने साल 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आलिया ने एक बाद एक ऐसी कई फिल्में की, जिसकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री की वर्सेटाइल अभिनेत्री कहा जाने लगा है। आलिया ने अभी तक एक फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा आलिया को साल 2014 में “फोर्बेस इंडिया सेलेब्रिटी 100” और 2017 में “फोर्बेस 30 अंडर 30” लिस्ट में जगह मिली थी। उन्हें फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

ALIA BHATT BIOGRAPHY

जन्मआलिया भट्ट
15 मार्च 1993 (आयु 30)
मुंबई, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री, गायक, प्रस्तुतकर्ता
कार्यकाल2012 वर्त्तमान
ऊंचाई1.55 मी॰ (5 फीट 5.3 इंच)[3]
माता-पितामहेश भट्ट (पिता)
सोनी राजदान (माता)
संबंधीSee पूजा भट्ट
Facebook@aliabhatt
Instagram @aliabhatt
Twitter@aliabhatt
Alia Bhatt Bio

आलिया भट्ट पोस्ट


आलिया भट्ट जीवनी

आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ था। आलिया ने ज्‍यादा पढ़ाई नही की है। उन्‍होंने मात्र स्‍कूल लेवल तक पढ़ाई की है। आलिया ने कॉलेज की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री ज्वॉइन कर लिया था, जिसकी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। आलिया ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘संघर्ष’ से की थी। इस फिल्म में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

हालांकि, आलिया ने मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत हुई थी। फिल्म में आलिया की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद आलिया ने हाईवे, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, डार्लिंग्स, गली बॉय, गंगूबाई, ब्रह्मास्त्र और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आलिया बॉलीवुड में अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी और नवंबर 2022 में एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया है। आलिया बेटी के जन्म के बाद भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता उनकी बेटी और उनका करियर हैं।

Alia Bhatt Before After

आलिया भट्ट फ़िल्म

सालफ़िल्मकिरदारअन्य नोट
१९९९संघर्ष प्रीत ओबेरॉयकैमियो
२०१२स्टूडेंट ऑफ द ईयर शनाया सिंघानिया 
२०१४हाईवेवीरा त्रिपाठीसाथ ही “सूहा साहा” गाने के लिए पार्श्व गायिका
२०१४टू स्टेट्स अनन्या स्वामीनाथन 
२०१४गोइंग होम लघु फिल्म
२०१४अगलीयुवा शालिनीकैमियो
२०१४हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां काव्या प्रताप सिंहसाथ ही “समझावाँ अनप्लग्ड” गाने के लिए पार्श्व गायिका
२०१५शानदार आलिया अरोड़ा 
२०१६कपूर एंड सन टिया मलिक 
२०१६उड़ता पंजाब बौरिया / मैरी जेन
२०१६ए दिल है मुश्किल डीजेकैमियो
२०१६डियर जिंदगी कायरा 
२०१७बद्रीनाथ की दुल्हनियां वैदेही त्रिवेदी 
२०१८…. कैमियो
२०१८राज़ी सहमत सय्यदसर्वश्रेष्ठ अदाकारा के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला[133]
२०१८जीरो  
२०१९गली बॉय सफीना फिरदौसी
२०१९कलंक रूप चौधरी
२०१९स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर २ कैमियो
२०२०सड़क 2आर्या देसाई 
२०२२गंगूबाई काठियावाड़ीगंगूबाई 
२०२२आर आर आर सीतातेलुगु फिल्म
२०२२डार्लिंग्सबदरुनिसा “बद्रू” शेखनिर्माता भी
२०२२ ब्रह्मास्त्र ईशा चटर्जी[137][138]
२०२३रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रानी 
२०२३हार्ट ऑफ़ स्टोन कीया धवन 
Alia Bhatt Film

आलिया भट्ट तस्वीरें


FAQ | आलिया भट्ट

आलिया कपूर एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती है?

इन दिनों आलिया भट्ट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

आलिया भट्ट किसकी बीवी है?

आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की थी। 6 नवंबर 2022 को उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ।


पूजा भट्ट और आलिया भट के बीच क्या संबंध है?

पूजा और आलिया भट्ट सौतेली बहने हैं। आलिया भट्ट का एक सौतेला भाई भी है।

आलिया भट्ट की कौन सी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली हैं ?

आलिया भट्ट की रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।