आप भी हैं आलिया भट्ट के फैन तो इस साल की इन बड़ी फिल्मों के लिए हो जाएं तैयार: Alia Bhatt Upcoming Films
Alia Bhatt Upcoming Films

Alia Bhatt Upcoming Films: आलिया भट्‌ट आज के समय की वो अदाकारा है जो खूबसूरती, डांस और एक्टिंग का एक कम्पलीट पैकेज है। फिल्मों में जब वह रोती हैं तो फैंस उनके साथ रोते हैं और जब वो नाचती है तो उनका हर स्टेप कॉलेज गोइंग गर्ल्स कॉपी करती हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर आप उन्हें गंगू बाई राजी में बार-बार देख सकते हैं। तो बदरी की दुल्हनिया में उनका डांस और हैपनिंग अंदाज अलग ही है। अच्छी बात यह है कि साल 2023 आलिया के नाम रहने वाला है। अगर आप आलिया के सच्चे फैन हैं तो हम आपको बता दें कि इस साल उनकी 5 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

हार्ट ऑफ़ स्टोन

Alia Bhatt Upcoming Films
Heart of Stone

हॉलीवुड में आलिया अपना लक हार्ट ऑफ स्टोन के साथ आजमाने को तैयार हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी कहानी ग्रेग रुका और एलिसन श्रीओएडर ने लिखी है। फिल्म में आलिया के साथ हॉलीवुड कलाकार गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म नेटफ्लक्स पर रिलीज होगी। हालांकि आलिया को उनके फैंस राजी में एक जासूस के तौर पर देख चुके हैं। अब देखना यह है कि हॉलीवुड की इस एक्शन थ्रिलर में वो अपने आप को किस तरह प्रस्तुत करती नजर आती हैं।

तख़्त

फिल्म के पोस्टर में आलिया बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही है। इस फिल्म का निर्देशन उनके फेवरेट डायरेक्टर करण जौहर कर रहे हैं। करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त सस्पेंस में करीना कपूर खान, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ रणवीर सिंह और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी लेकिन इसकी डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस फिल्म का एक्साइटमेंट इसलिए भी ज्यादा है कि अरसे बाद हमें मुगल एरा की कहानी देखने को मिलेगी। जैसा कि टाइटल से ही स्पष्ट है कि संघर्ष तख्त का है।

रॉकी और रानी

Rocky or rani
Rocky or rani

इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। क्यूट सी आलिया इसमें साड़ियों को फ्लॉन्ट करती नजर आने वाली हैं। उनके फैंस को टीजर काफी पसंद आया। यह एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। करन जौहर की निर्देशित यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आलिया के साथ शबाना आजमी ओर जया बच्चन भी नजर आने वाली है। इस फिल्म के लोकेशंस भी आपको पसंद आने वाले हैं। यह कश्मीर, दिल्ली मुंबई और रुस में शूट की गई है। हालांकि इसकी रिलीज डेट पहले 28 अप्रैल थी लेकिन शूटिंग में देरी होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बड़ी।

बैजू बावरा

Alia Bhatt Films

संजय लीला भंसाली की इस फिलम में आलिया के साथ रणवीर सिंह होंगे। यह फिल्म 10 सितंबर को रिलीज होगी। बैजू बावरा एक कलाकार के बदले की कहानी है। आलिया अपने कई इंटरव्यू में यह बात स्वीकार कर चुकी हैं कि संजय ने उनसे बेहतरीन अदाकारी करवाई है। अब देखते हैं कि बैजू बावरा में एक अभिनेत्री के तौर पर वह कितनी गहराई में जा पाती हैं।

इंशाल्लाह

Inshallah
Inshallah

आलिया भटट बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म इंशाल्लाह में नजर आने वाली हैं। यह एक एकशन ड्रामा फिल्म है। सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। वहीं संजय दत्‍त भी इस फिल्‍म में अहम किरदार में होंगे। पहले यह फिल्‍म ईद 2020 पर रिलीज होने वाली लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी।