Weight Loss
Healthy Breakfast Credit: Istock

Overview: ब्रेकफास्ट में न करें इन चार चीजों का सेवन, वरना बढ़ जाएगा वजन

वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्‍ट में सही विकल्प चुनना जरूरी है। ब्रेकफास्‍ट में 20-30 ग्राम प्रोटीन, फाइबरयुक्‍त साबुत अनाज, और सब्जियों को शामिल करें।

Worst Breakfast Ideas: वजन कम करना एक ऐसी जर्नी है जिसमें दृढ़ संकल्प, निरंतरता और सही आहार व जीवनशैली जैसे विकल्‍पों की आवश्यकता होती है। इस जर्नी में अहम भूमिका निभाता है आपका ब्रेकफास्‍ट यानी नाश्ता। ये आपके शरीर को लंबे समय तक तृप्त रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। एक्‍सपर्ट्स के अनुसार ब्रेकफास्‍ट में 20-30 ग्राम प्रोटीन, सब्जियां या फल, और स्मार्ट कार्ब्स शामिल करने से वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। लेकिन भारत में ऐसे ब्रेकफास्‍क को प्‍लेट में परोसा जाता है जो न केवल अनहेल्‍दी हैं बल्कि मोटापे का अहम कारण हैं। यदि आप भी दिन की शुरूआत हेल्‍दी तरीके से करना चाहते हैं तो इन चीजों को तुरंत अपनी ब्रेकफास्‍ट लिस्‍ट से हटा दें।

चाय और बिस्किट

Worst Breakfast Ideas-वजन करना है कम तो करें हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट
Tea and biscuits

कई लोग ब्रेकफास्‍ट के नाम पर चाय और बिस्‍किट का सेवन करना पसंद करते हैं। चीनी वाली चाय और कुछ बिस्किट शरीर को तुरंत एनर्जी तो देते हैं, लेकिन इसके बाद जल्दी ही एनर्जी का स्तर गिर जाता है। जो वजन बढ़ाने में भी योगदान दे सकता है। इसलिए चीनी की मात्रा कम करें या इसे पूरी तरह हटा दें। इसके साथ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे उबले अंडे, टोफू, बेसन का चीला या भुना हुआ चना शामिल करें। यह नाश्ते को संतुलित और पौष्टिक बनाता है, जिससे आप लंबे समय तक तृप्त रहते हैं।

सबका फेवरेट पोहा और उपमा

कम प्रोटीन वाले पारंपरिक ब्रेकफास्‍ट जैसे पोहा, उपमा या इडली ब्रेकफास्‍ट का सही ऑप्‍शन नहीं है। इन फूड आइट्म्‍स में प्रोटीन की मात्रा बेहद कम होती है। लेकिन यदि आप इसकी न्‍यूट्रीशियन वेल्‍यू बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें चना, मूंगफली या सोया चंक्स शामिल करें। उपमा में भुनी हुई मूंगफली और सब्जियां मिलाएं। इडली के साथ अतिरिक्त सांबर, मूंगफली की चटनी, पनीर या टोफू का साइड डिश शामिल करें।

सीरियल और स्‍मूदी

केवल फलों से बने स्मूदी, चीनी युक्त सीरियल्स, पेस्ट्री या जैम के साथ ब्रेड कैलोरी तो बढ़ाता ही हैं  लेकिन इन चीजों के खाने से सेटिस्‍फेक्‍शन नहीं मिलता। इसके बजाय, सोया दूध में पकाए गए ओट्स, दही के साथ भुना चना और फल या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ टोफू या पनीर का उपयोग करें। ये विकल्प नाश्ते को संतुलित बनाते हैं और भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखते हैं।

पूरी और भाजी

वजन करना है कम तो करें हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट
Puri and bhaji

भारत में ब्रेकफास्‍ट में पूरी और भाजी मुख्‍य रूप से सर्व किया जाता है। पूरी-भाजी एक स्‍वादिष्‍ट डिश है लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। इसके बजाय आप स्‍टफ्ड परांठा या दलिया खा सकते हैं। पूरी-भाजी में तेल और मसाले की मात्रा अधिक होती है जिससे तेजी से वजन बढ़ता है।

ब्रेकफास्‍ट के लिए हेल्‍दी ऑप्‍शन

भुना चना, मूंगफली, उबले अंडे या टोफू हमेशा तैयार रखें, ताकि इन्हें जल्दी से नाश्ते में शामिल किया जा सके। पोहे या उपमा में अंकुरित अनाज, सोया चंक्स और सब्जियां डालें। इडली या डोसा के साथ सांबर  का उपयोग करें। रात भर भिगोए गए ओट्स, अंकुरित चाट, टोफू रैप्स या बेसन चीला जल्दी तैयार होने वाले ब्रेकफास्‍ट के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। व्हाइट ब्रेड की जगह मल्टीग्रेन या साबुत अनाज की ब्रेड का उपयोग करें और मक्खन या जैम के बजाय प्रोटीन युक्त टॉपिंग्स जैसे पनीर या एवोकाडो चुनें। साथ ही ओट्स या घर पर बने मूसली का उपयोग करें, जिसमें बीज, नट्स और फल शामिल हों।