Talwiinder in a skull mask and Disha Patani in a portrait photo side by side.
Punjabi singer Talwiinder, whose real name is Talwinder Singh Sidhu, has finally addressed the ongoing dating rumours connecting him with Bollywood actor Disha Patani.

Summary: “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं”, क्या दिशा पटानी के लिए बोले तलविंदर?

पंजाबी सिंगर तलविंदर ने दिशा पटानी संग डेटिंग की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए रिश्ते की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह दिया।

Disha Patani and Talwiinder: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी का नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों लगातार सुर्खियों में हैं, कभी साथ दिखने की वजह से, तो कभी वायरल तस्वीरों के कारण। इन अफवाहों के बीच अब खुद तलविंदर ने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीधे तौर पर रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन अपने अंदाज़ में ऐसा संकेत जरूर दिया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से ज्यादा कुछ हो सकता है। उनके इस बयान ने फैंस के बीच हलचल बढ़ा दी है। वहीं दिशा पटानी ने अब तक इन डेटिंग चर्चाओं पर कोई प्रति प्रतिक्रिया नहीं दी है। पंजाबी इंडी म्यूज़िक सीन के चर्चित सिंगर तलविंदर की नई बातों ने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है।

उदयपुर की शादी से शुरू हुई चर्चा

Disha Patani in a black dress and Talwiinder wearing a skull mask posing separately.
Talwiinder said he was surprised by the sudden attention their equation received.

अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब तलविंदर और दिशा पटानी को नुपुर सैनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी में साथ देखा गया। दोनों की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींचने लगी। शादी के बाद भी दोनों कई बार साथ नजर आए, जिसमें मुंबई के एक कॉन्सर्ट में उनकी मौजूदगी ने चर्चा को और बढ़ा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठने लगे, क्या दोनों सिर्फ दोस्त हैं या कुछ और?

पहली बार बोले तलविंदर

हाल ही में एक इंटरव्यू में तलविंदर ने पहली बार इस विषय पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे और दिशा एक-दूसरे को ज्यादा समय से नहीं जानते और शादी से ठीक पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि अचानक उन पर आई लाइमलाइट उन्हें हैरान कर गई। वायरल तस्वीरें और ऑनलाइन चर्चाएं दोनों के लिए अप्रत्याशित थीं। तलविंदर के मुताबिक वे किसी भी तरह के दबाव में आकर चीजों को नाम नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि हम अभी खुद को समझ रहे हैं, खुद को जान रहे हैं। लोग अगर अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाहें ही रहने देना चाहता हूं।

“मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं”

जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वे दिशा पटानी से प्यार करते हैं, तो उनका जवाब तुरंत सुर्खियों में आ गया। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं… और अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं। हालांकि उन्होंने दिशा का नाम नहीं लिया, लेकिन बयान के समय और संदर्भ ने फैंस को इशारा दे दिया कि शायद उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ हो सकता है।

दोनों की निजी जिंदगी हमेशा रही निजी

तलविंदर अपने निजी जीवन को लेकर बेहद प्राइवेट माने जाते हैं। वे अक्सर परफॉर्मेंस के दौरान भी चेहरा छिपाकर रखते हैं और चाहते हैं कि उनकी पहचान उनके संगीत से हो, न कि निजी जिंदगी से। दूसरी ओर दिशा पटानी भी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप रही हैं। उन्होंने अब तक इन डेटिंग अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले उनका नाम एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा जाता रहा, लेकिन उस रिश्ते पर भी उन्होंने कभी सार्वजनिक बयान नहीं दिया।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...