Overview: सर्दी-खांसी से लेकर थकान और बुखार तक, हर्बल चाय से मिल सकता है प्राकृतिक उपचार
न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि अगर आप हर्बल चाय को सही समय और सही मात्रा में पीएं तो यह छोटी-छोटी बीमारियों का प्राकृतिक इलाज बन सकती है और लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ रख सकती है।
Best Herbal Tea for Health: चाय पीना हमारी रोज़मर्रा की आदतों का हिस्सा है, लेकिन अगर यही चाय हर्बल हो तो यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी दवा से कम नहीं। न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि सही हर्बल चाय न सिर्फ छोटी-छोटी तकलीफ़ों से राहत देती है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। बस ज़रूरत है इसे सही तरह और सही समय पर पीने की। आइए जानते हैं कौन-सी हर्बल चाय किन समस्याओं में फायदेमंद है और इसे कब पीना सबसे अच्छा रहता है।
बुखार में राहत के लिए तुलसी की चाय
तुलसी के पत्तों से बनी चाय शरीर को अंदर से मज़बूती देती है। यह बुखार और संक्रमण से लड़ने में कारगर है। सुबह खाली पेट या शाम को इसे पीना सबसे लाभकारी माना जाता है।
खांसी-जुकाम में अदरक-शहद की चाय

अदरक बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है और शहद गले को मुलायम बनाता है। सर्दी या गले की खराश में दिन में दो बार अदरक-शहद वाली चाय पीना बहुत फायदेमंद है।
छाती की जकड़न में पुदीना चाय
पुदीना की चाय सांस की नलियों को खोलती है और congestion कम करती है। इसे रात को सोने से पहले पीना बेहतर माना जाता है।
थकान और कमजोरी में ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। थकान या कमजोरी महसूस हो तो इसे सुबह या दोपहर में पीना लाभकारी है।
पेट की समस्या में सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है और गैस-अपच में तुरंत राहत देती है। इसे खाना खाने के 30 मिनट बाद पीना सबसे अच्छा होता है।
तनाव और अनिद्रा के लिए कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय दिमाग को शांत करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है। तनाव या अनिद्रा की समस्या हो तो इसे रात को सोने से पहले पीना चाहिए।
वजन नियंत्रण में लेमनग्रास चाय
लेमनग्रास चाय मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है और फैट बर्न करने में मदद करती है। इसे सुबह खाली पेट पीने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।
