शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पिएं 5 तरह की हर्बल टी: Herbal Tea for Hydration
Herbal Tea for Hydration

Herbal Tea for Hydration: दूध वाली चाय की बात आती है तो लोग तरह-तरह नुकसान गिनाने लग जाते हैं। और ऐसा हो भी क्यों न आखिर दूध से तैयार चाय पीने के कई नुकसान हम अपने आस-पास वाले लोगों में ही देख लेते हैं। दूध से बनी चाय न सिर्फ शरीर के पोषण को सोखने का काम करती है बल्कि डिहाइड्रेशन का भी शिकार बनाती है। इससे शरीर में पोषण की भी कमी हो जाती है, इसलिए विशेषज्ञ हर्बल चाय पीने की सलाह देते हैं, जो न सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगी बल्कि कई पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करेगी। आइए जानते हैं 5 तरह की हर्बल चाय के बारे में-

कैमोमाइल टी (Chamomile Tea)

कैमोमाइल टी हर्बल चाय पीने वालों के बीच काफी मशहूर है। न सिर्फ अपने स्वाद के लिए बल्कि अपने पोषक तत्वों की वजह से भी। कैमोमाइल के फूलों में एंटीइंफ्लेमेटरी और फ्लेवोनोइड नामक तत्व पाया जाता है, जो न सिर्फ शरीर को कई तरह के रोगों से बचाता है बल्कि उसको हाइड्रेट भी करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिससे नींद न आने की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

कैसे बनाएं: कैमोमाइल के पौधे को आप अपने घर पर आसानी से लगा सकते हैं। इसके फूलों को छांव में अच्छे से सुखाकर गर्म पानी में उबालकर पिएं। आजकल बाजारों में भी कैमोमाइल टी आसानी से उपलब्ध है।

तुलसी की चाय (Basil Tea)

Herbal Tea for Hydration
Herbal Tea for Hydration –Basil Tea

भारतीय घरों में सर्दी के मौसम में चाय में तुलसी डाली जाती है। तुसली में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। ऐसे में सिर्फ तुलसी की चाय पीना बहुत फायेदमंद होता है, जो सर्दियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। हाई बीपी से लेकर तुलसी से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कैसे बनाएं: तुलसी की चाय कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार हो जाती है। इसके लिए तुलसी के 10 से 12 पत्तों को गर्म पानी में तब तक उबालें जब तक पाने का रंग न बदलने लगे। उसके बाद चाय को कप में छान लें। अगर आपको शुगर की समस्या नहीं है तो एक चम्मच शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीना चाय (Peppermint Tea)

पुदीने का इस्तेमाल घरों में चटनी बनाने में किया जाता है। लेकिन इसकी बनी चाय शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनाए रखती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पुदीने की चाय लाभदायक है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पुदीना इम्युनिटी को बढ़ाता है। खाना खाने के बाद पुदीना चाय का सेवन पेट संबंधी समस्याओं से बचाता है।

कैसे बनाएं: ताजे पुदीने की दो टहनियों को गर्म पानी में एक उबाल आने तक उबालें और गैस बंद कर दें। अब चाय को छान लें। अगर आपके पास ताजा पुदीना नहीं है तो आप सूखे पुदीने की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक की चाय (Ginger Tea)

Herbal Tea for Hydration
Herbal Tea for Hydration-Ginger Tea

अदरक शरीर को गर्मी और जीभ को तीखा स्वाद देती है। डिहाइड्रेशन से बचने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अदरक की चाय एक बेहतर विकल्प है। अदरक में सूजन रोधी सबसे अहम गुण है, जो मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाता है। इसके साथ ही सर्दी-खांसी में अदरक की चाय का सेवन उत्तम माना जाता है।

कैसे बनाएं: अदरक की चाय बनाने के लिए अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को गर्म पानी में अच्छे से उबाल लें। आप चाहें तो अदरक को पीसकर भी डाल सकते हैं। चाय के उबल जाने के बाद उसमें स्वादानुसार शहद का इस्तेमाल कर गर्म-गर्म पिएं।

नींबू की चाय (Lemon Tea)

नींबू विटामिन-सी से भरपूर है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही ये एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो न सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालता है बल्कि हाइड्रेटेड रखने में भी लाभकारी है। नींबू की चाय के सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है।

कैसे बनाएं: इसके लिए आप एक कप पानी को अच्छे से उबालें, फिर इसमें दो चम्मच नींबू का रस और शहद डालकर पिएं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...