थायराइड कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 5 तरह के हर्बल टी: Herbal Tea for Thyroid
Herbal Tea for Thyroid

थायराइड कंट्रोल करने के लिए पिएं ये 5 तरह के हर्बल टी

थायराइड की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए हर्बल टी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद हर्बल टी

Herbal Tea for Thyroid: थायराइड से जूझ रहे मरीजों के शरीर में हार्मोन काफी ज्यादा असंतुलित हो जाता है। ऐसे में मरीज इलाज के साथ-साथ कुछ वैकल्पिक चिकित्सा की तलाश करते हैं, क्योंकि थायराइड का कोई स्थाई इलाज नहीं है। इन वैकल्पिक उपचारों में हर्बल टी भी शामिल है। दरअसल, थायराइड एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपको हार्मोन को संतुलित करने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको सही डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करने की आवश्यकता है। इसमें हर्बल टी को भी शामिल किया जा सकता है। प्रकृति में मौजूद कुछ हर्ब्स का प्रयोग करके आप हर्बल टी तैयार कर सकते हैं, जिससे थायराइड में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं थायराइड कंट्रोल करने वाले कुछ हर्बल टी-

अश्वगंधा चाय

आयुर्वेद में अश्वगंधा का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है। यह एक हर्बल औषधी है, जिसमें एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं। यह शरीर में तनाव के प्रभावों को कम करने में मददगार हो सकता है। थायराइड में होने वाले मूड स्विंग की परेशानी को दूर करने के लिए आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। यह काफी ज्यादा लाभकारी हो सकता है।

कैमोमाइल टी

थायराइड की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद हो सकता है। इस चाय का उपयोग विभिन्न बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता है। पेट में खराबी से लेकर नींद की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद हो सकता है। यह हाइपोथायरायडिज्म के कुछ लक्षणों को कम करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कैमोमाइल टी थायरायड डिजीज को कम करने में काफी ज्यादा प्रभावी है।

सेज की चाय

सेज की पत्तियों में कैंसररोधी गुण होता है। यह थायराइड से जूझ रहे मरीजों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर आप एक सप्ताह तक लगातार सेज टी का सेवन करते हैं, तो इससे थायराइड की समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। यह चाय मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ याददाश्त क्षमता को बेहतर करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही डिप्रेशन और स्ट्रेस को कम करने में भी यह टी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनिया की चाय

थायराइड मरीजों के लिए धनिया की चाय फायदेमंद हो सकती है। इस चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें 1 चम्मच धनिया के बीजों को डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर चाय की तरह पिएं। इससे थायराइड का स्तर काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

अदरक की चाय

थायराइड की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए अदरक की चाय भी फायदेमंद हो सकती है। इस चाय को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी लें, इसमें 1 इंच अदरक के टुकड़े को कुचलकर पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप इन हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...