सोने से पहले इन चाय को पीने से स्किन की परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी: Tea For Glowing Skin
Tea For Glowing Skin

सोने से पहले इन चाय को पीने से स्किन की परेशानियों की हो जाएगी छुट्टी

Best Tea For Glowing Skin : स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले हर्बल टी का सेवन करें। यह आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Tea For Glowing Skin: दिन की शुरुआत चाय के साथ करने से कई लोग तरोताजा फील करते हैं। इसलिए हम में से कई लोग सुबह-सुबह 1 कप चाय की चुस्की से दिन की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय से आप अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। जी हां, चाय में मौजूद गुण आपकी स्किन पर ग्लो आ सकता है। साथ ही स्किन की अन्य तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन आपको दिन के बजाय रात को सोने से पले 1 कप चाय पीने की जरूरत होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे चाय के बारे में बताएंगे, जिससे रात में सोने से पहले पीने से स्किन पर ग्लो पा सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए रात को कौन सी चाय पिएं?

Also read : पोटेशियम की कमी होने पर शरीर में ये संकेत देते है दिखाई, आप भी जान लें

Tea For Glowing Skin
Green Tea

स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं। इससे सूजन से लड़ने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह एक्ने की परेशानियों को भी दूर कर सकता है।

chamomile tea
chamomile tea

स्किन पर होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए आप कैमोमाइल टी का सेवन कर सकते हैं। इस चाय को पीने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही यह स्किन पर होने वाली लालिमा, सूजन, जलन इत्यादि को भी दूर कर सकता है। अगर आप स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले 1 कप कैमोमाइल टी का सेवन करें।

ऑयली स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए चमेली की चाय का सेवन किया जा सकता है। यह स्किन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर सकता है। इसमें एंटी-रिंकल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन की तमाम परेशानियों को कम कर सकते हैं।

स्किन की परेशानियों को कम करने के लिए आप गुड़हल के फूलों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को काफी ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जिससे स्किन पर होने वाली दिक्कतों को कम किया जा सकता है।

Herbal Tea Gardening Tips
Herbal Tea Gardening

स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...