पोटेशियम की कमी होने पर शरीर में ये संकेत देते है दिखाई, आप भी जान लें: Potassium Deficiency Symptoms
Potassium Deficiency Symptoms

पोटेशियम की कमी होने पर शरीर में ये संकेत देते है दिखाई, आप भी जान लें: Potassium Deficiency Symptoms

अगर आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो रही है और आपको संकेतों के बारे में पता नही चल रहा है, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले है।

Potassium Deficiency Symptoms: बॉडी को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स की आवश्यकता होती है। पोटेशियम भी उन्ही में से एक है, जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में कई सारी भूमिका निभाता है। पोटेशियम शरीर के चार मुख्य इलेक्ट्रोलाइट्स में से एक है। इसी वजह से पोटेशियम शरीर में वाटर बेलेंस और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। पोटेशियम प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के पाचन में भी अहम भूमिका निभाता है। ये मसल्स स्ट्रेंथ से लेकर नर्व फंक्शनिंग को बेहतर करता है। लेकिन कभी- कभी एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन, अत्यधिक पसीना, मैग्नीशियम का स्तर कम होने, दस्त या उल्टी और फोलिक एसिड की कमी होने पर शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होने लगते है। जिसकी वजह से शरीर में कई सारे बदलाव होने लगते है। लेकिन लोगों को पता नही चल पाता है। इसलिए आज हम आपको शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर दिखाई देने वाले संकेतो के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: मजबूत हड्डियां पाने के लिए इन पेय पदार्थों का करें सेवन: Drinks For Bones Health

अगर आप हर समय खुद को थका- थका महसूस करते है। यहां तक की बिना किसी काम किए या फिर भारी काम किए बिना ही आपको हर वक्त थकान का अहसास होता है, तो यह आपके शरीर में पोटेशियम की कमी के कारण हो सकता है। काम करने के लिए शरीर में सही मात्रा में पोटेशियम का होना बहुत जरूरी है। लेकिन जब शरीर में पोटेशियम की कमी होती है, जिसकी वजह से किसी काम में मन नही लगता है और थकान महसूस होती है। हालांकि लोगों को थकान कई ओर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Potassium Deficiency Symptoms
Weakness in Muscles

शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होने लगता है, तो यह आपकी मसल्स हेल्थ पर बुरा असर डालता है। यह मसल्स फंक्शनिंग में भी बाधा डालता है। जिसकी वजह से मांसपेशियों में अकड़न, दर्द और कमजोरी अहसास हो सकता है। अगर आपकी मांशपेशियां बिना किसी कारण के कमजोर और थका हुआ महसूस करती है, तो आपको तुरंत अपने पोटेशियम स्तर की जांच करानी चाहिए।

Constipation Problem
urination

अगर आप कुछ समय से कब्ज की समस्या का सामना कर रहे है, तो ये आपके शरीर में पोटेशियम के स्तर की कमी के कारण हो सकता है। पोटेशिय एक ऐसा मिनरल, जो पाचन तंत्र को ठीक से कार्य करने में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर पेट और आंतों की मसल्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पाचन की दिक्कत होती है और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

High Blood Pressure Problem
High Blood Pressure Problem

पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करके रक्तचाप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोटेशियम की कमी से सोडियम की मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है, जिसकी वजह से बल्ड प्रेशर बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। अगर ऐसा आपके साथ बार- बार हो रहा है, तो ये शरीर में पोटेशियम की कमी से भी हो सकता है। इसलिए आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Potassium Rich Foods
Potassium Rich Foods

केले, शकरकंद, संतरे, पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, एवोकाडो, बीन्स और दालें पोटेशियम के उत्कृष्ट स्रोत हैं। पोटेशियम बढ़ाने के लिए मछली, जैसे सैल्मन और टूना, साथ ही अपने डाइट में आलू को भी शामिल कर सकते है। ये खाद्य पदार्थ मांसपेशियों को बेहतर ढ़ग से कार्य करने में सहायता करते हैं, रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और समग्र स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।