मौत को दावत देता है ये बीच, खतरनाक होने के बावजूद बना है आकर्षक केंद्र: Most Dangerous Beach
Most Dangerous Beach

मौत को दावत देता है ये बीच, खतरनाक होने के बावजूद बना है आकर्षक केंद्र

Most dangerous beach : क्या होगा जब आपको ऐसे बीच पर छोड़ दिया जाए, जहां से लौटना मुश्किल हो। शायद आप में से कई लोग बीच को लेकर इसकी कल्पना न कर पाएं लेकिन एक ऐसा बीच है जहां पर ऐसा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे एक खतरनाक बीच के बारे में-

Most Dangerous Beach: बीच का नाम सुनते ही हमारे मन में चारों ओर हरियाली और समुद्र के खूबसूरत नजारें अंकित होते हैं। लेकिन क्या होगा जब आपको कंकाडो से भरे बीच पर छोड़ दिया जाए। जी हां, आप इस बात को सुनकर थोड़ा चौक जरूर गए होंगे, लेकिन ऐसा सच है। यह बीच हरियाली के लिए नहीं, बल्कि चारों ओर बिखरे कंकालों के लिए जाना जाता है। इस बीच का नाम है कंकाल तट, जो साउथ अफ्रीकी देश के नामीबिया में स्थित है। यह करीब 40 किमी चौड़ा और 500 किमी लंबा तटीय क्षेत्र है। इस बीच को दुनिया का सबसे खतरनाक बीच कहा जाता है। इस बीच के ‘मायावी रेगिस्तानी शेरों’ और तबाह हो चुके जहाजों के मलबे की वजह से इसकी तुलना ‘पृथ्वी के अंत’ से की गई है।

Also read : महंगे और खूबसूरत हैवी सीक्वेंस लहंगे की ऐसे करें देखभाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बीच इसलिए काफी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इस बीच पर कई तरह के लकड़बग्घे, चीते, तेंदुए और शेर रेत में छिलकर पर्यटकों का शिकार करते हैं। इस बड़े से बीच में सिर्फ ट्रेन्ड टूरिस्ट ऑपरेट के जरिए ही पहुंचा जा सकता है, क्योंकि यहां अकेले जाना मौत को दावत देने के बराबर है।

Most Dangerous Beach
Dangerous Beach

यह बीच न सिर्फ एक समुद्र तट है, बल्कि यह एक नेशनल पार्क भी है, जो दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में बंटा हुआ है। आप साउथ वाले हिस्से काफी आसानी से पहुंंच सकते हैं। इसके दक्षिण में नेशनल वेस्ट कोस्ट पर्यटक रीक्रिएशन क्षेत्र है, जहां पर आपको काफी ज्यादा संख्या में मछलियां देखने को मिल सकती हैं। इसलिए यह मछुआरों के लिए भी एक काफी आकर्षक केंद्र है।

Skeleton Beach
Skeleton Beach

वहीं, उत्तरी हिस्से की बात करें, तो यहां आप आसानी से प्रवेश नहीं कर सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको अपने साथ किसी क्वालीफाइड टूर ऑपरेटर की जरूरत पड़ेगी। बिना टूर ऑपरेटर के यहां जाना आपके लिए घातक हो सकता है।

इस बीच को दुनिया के सबसे बड़े जहाजों के कब्रिस्तान के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि यहां पर करीब 500 जहाजों के मलबे हैं, जिसके ढेर सारे अवशेष आपको समुद्र तट पर बिखरे मिलेंगे। जहाजों के मलबे बिखरे होने की वजह से यह काफी कोहरा और अशांत बीच है। इसके अलावा यहां पर कंकाल और हड्डियां भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में यहां पर यात्रा करना आपके लिए किसी डरावनी फिल्म देखने से कम नहीं है।