दुनिया का ऐसा गांव जहां बैन है मर्दों की एंट्री, जानें क्या है वजह: Umoja Village Facts
umoja village in south africa in hindi

Umoja Village Facts: आपने अब तक कई तरह के गांव देखे होंगे, जो दुनिया के और गांव से हटरप होंगे। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका रहस्य आपको चौंका सकता है। अगर हम कहें कि दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जहां केवल महिलाएं रहती हैं और यहां औरते ही राज करती हैं, तो क्या आप विश्वास करेंगे। ये बिल्कुल सच है। दुनिया में एक जगह ऐसी है, जहां पुरुषों को आने की अनुमति ही नहीं है।

यह भी देखें-Heavy Sequence Lahnge: महंगे और खूबसूरत हैवी सीक्वेंस लहंगे की ऐसे करें देखभाल, हमेशा रहेगा नए जैसा

जिस गांव की बात की जा रही है, यहां लगभग पिछले 30 सालों से किसी पुरुष को एंट्री नहीं मिली है। सबसे हैरत की बात तो ये है कि इसके बाद भी यहां औरतों के बच्चे हैं और वो प्रेग्नेंट भी होती हैं। चलिए अब आपको इस गांव के बारे में विस्तार से बताते हैं, जहां केवल महिलाएं ही वास करती हैं।

30 सालों से नहीं आया पुरुष

Umoja Village Facts
Man did not come for 30 years

यह गांव अफ्रीकी देश केन्या में है। आपको बता दें इस गांव में आज दर्जनों परिवार रहते हैं, लेकिन आदमी एक भी नहीं है। इस गांव का नाम उमोजा है। आपको बता दें कि उमोजा गांव की शुरुआत करीब 31 साल पहले मात्र 15 महिलाओं ने की थी। जिसके बाद से आज 30 साल बितने के बाद भी इसमें किसी आदमी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।

शोषित महिलाओं को मिलता है सहारा

Exploited women get support
Exploited women get support

रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव में सभी महिलाएं रेप पीड़ित और शोषित हैं। इसमें कई महिलाएं ऐसी हैं, जिनका ब्रिटिश सैनिकों ने बलात्कार किया और इसके बाद उनके पतियों ने उन्हें अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें किसी सुरक्षित जगह की तलाश थी। इसके बाद इन महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ ऐसे गांव की स्थापना की, जहां कोई मर्द ना आ सके।

जान बचाने के लिए भागी हुई महिलाएं

इस गांव में कई महिलाएं यौन उत्पीड़न से परेशान, कुछ खतने के डर से भागी और बहुत ही महिलाएं पति और पिता की संपत्ति में हिस्सा ना मिलने पर अपने घरों से भागी हुई हैं। आपको बता दें कि इस गांव को तीन दशक पहले रेबेका लोलोसोली नाम की महिला ने बसाया था।

कैसे करती हैं गुजारा

यहां की महिलाएं आत्मनिर्भर और संपन्न हैं। ये महिलाएं पर्यटन और कई जरियों से पैसे कमाती हैं। इस गांव में रहने वाली औरते पारंपरिक बीडवर्क और ज्वैलरी भी बेचती हैं, जिससे इनका गुजारा होता है। यह गांव घनघोर जंगलों के बीच बसा हुआ है, जिसे दिखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

कैसे होती हैं प्रेग्नेंट

pregnancy
how to get pregnant

कहा जाता है कि पुरुषों के ना होने पर भी ये महिलाएं गर्भवती होती हैं, दरअसल इसके पीछे एक वजह है। रात के अंधेरे में पुरुष इस गांव के बाहर आते हैं और इसके बाद महिलाएं अपने लिए किसी पुरुष को पसंद करती हैं। इसके अलावा खास बात ये है कि ये महिलाएं केवल गर्भवती होने के लिए ही किसी के संपर्क में आती हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद ये महिलाएं उस पुरुष से सभी रिश्ते भी खत्म कर देती है।

इस अजब गांव की गजब कहानी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।