अंडमान द्वीप समूह 572 खूबसूरत द्वीपों, टापुओं और पन्ने वे मूंगे की चटानों का एक वृहद समूह है। अंडमान द्वीप समूह में कमिर्शियल फिशिंग पूरी तरह से बैन है। लेकिन यहां किनारे पर बैठकर प्राकृतिक नजारों का भरपूर मजा ले सकते हैं।

अंडमान द्वीप समूह में टॉपिकल आइलैंड पैराडाइज के नाम से जाना जाने वाला खूबसूरत बीच है हैवलॉक आइलैंड। शीषे की तरह साफ पानी, चांदी की तरह चमकती सफेद रेत और अदभुत कोरल्स के कारण यह आईलैंड दुनियां के सबसे खूबसूरत तट रेखाओं में से एक माना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पर्यटकों की भीड़ से अभी थोड़ा दूर है। यहां पर आप 5 बिचेज़ का मजा एक साथ ले सकते हैं।

हैवलॉक का राधानगर बीच अंडमान निकोबार के बेस्ट बीचेस में ये एक है। 2 किलोमीटर लंबे और 30-40 किलोमीटर चौड़े राधानगर तट को एक मैग्जीन के द्वारा दुनिया के 7वें बेस्ट बीच की रैंक में यह शामिल हो चुका है। यह तट विदेशी सैलानियों की भी पहली पसंद है। अगर आप हनीमून के लिए कहीं जाने की सोच रहें हें तो यह बीच एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां का शांत वातावरण आपको रोमांस से जोड़ने का काम करता है। यहां की चमकती रेत में सनसेट का मजा ही कुछ ओर है।

एलीफेंट बीच भी काफी सुंदर है। हैवलॉक द्वीप से इस बीच में जाने के लिए नाव से 30 मिनट में पहुंचा जा सकता है। हैवलॉक का विजयनगर बीच भी शानदार है।यहां पानी हवा में उछलता दिखाई देता है। तैराकी, नौकायन, फोटोग्राफी के लिए यह बीच परफेक्ट है। समुद्र के नीले पानी के किनारे महुआ के पेड़ों की छांव का नजारा बेहद सुंदर लगता है। राधानगर समुद्र तट पर कैम्पिंग की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा काला पत्थर बीच का नाम सुनने में आपको अजीब भले ही लगे लेकिन यहां टाइम बिताना बहुत अच्छा रहता है। हल्की धूप में यहां रेत पर लेटकर धूप सेकने का अपना अलग ही मजा है। इसके अलावा वंडूर बीच भी काफी फेमस है। सच तो यह है कि हैवलॉक द्वीप का समुद्र तट एशिया में सबसे सुंदर माना गया है। अगर आप थोड़ा एडवेंचर की सोच रहे हें तो आप यहां अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां हाथियों की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है।

हवाई मार्ग से- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचने के लिए राजधानी पोर्ट ब्लेयर का एयरपोर्ट सबसे अच्छा रास्ता है। इस जगह से कोई भी पर्यटक चेन्नई और कोलकता जैसे शहरों से भी पहुंच सकता है। चेन्नई, कोलकता और पोर्टब्लेयर के बीच नियमित उड़ाने हैं।

जहाज से- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़़ी में स्थित है। इस वजह से कोई भी जहाज पर सवार होकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचा जा सकता है। बड़े शहरों में से कोलकता, चेन्नई और विशाखापटनम ऐसे हैं जो समुंद्री रास्ते से पोर्ट ब्लेयर से जोड़ते हैं। यह जहाज नियमित आधार पर उपलब्ध है। अंडमाल और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा में यह मददगार साबित होगा। चेन्नई और कोलकता से पोर्ट ब्लेयर के लिए हर महीने औसतन तीन से चार जहाज उपलब्ध रहते हैं। जबकि विशाखापटनम से हर महीने कम से कम एक जहाज पोर्ट ब्लेयर रवाना होता है। जहाज से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने में करीब तीन दिन लगते हैं। वापसी यात्रा शुरू करने से पहले जहाज एक बंदरगाह पर तकरीबन दो दिन रूकता है। जहाज से यात्रा करने का अपना एक अलग ही अनुभव और रोमांच होगा इसलिए एक बार से जरूर टाई करें।

                                                                                                          

ये भी पढ़ें

कुंडली भाग्य की प्रीता ऐसे मना रही हैं बैंकॉक में छुट्टियां, देखिए ये मज़ेदार वीडियो

अनुष्का शर्मा का फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन है इटली

चंडीगढ खूबसूरत शहऱ

आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।