4 mitra va shikari hindi short stories for kids
4 mitra va shikari hindi short stories for kids

बहुत समय पहले की बात है। जंगल में चार मित्र रहते थे। उन चारों का स्वभाव काफी अलग थाए किंतु वे पक्के दोस्त थे और किसी एक की मुश्किल में सभी मिलकर मदद करते थे। वे चार मित्र थे- चूहा, कौआ, हिरण व कछुआ।

एक दिन चूहाए कौआ व हिरण पेड़ के नीचे गप्पें मार रहे थे। अचानक चीखने की आवाज सुनाई दी। यह तो उनके मित्र कछुए की आवाज थी। वह शिकारी के जाल में फँस गया था। हिरण ने कहा- ‘अरे! अब हम क्या करेंगेघ्ष्
चूहे ने कहा- ष्चिंता मत करोए मेरे पास एक योजना है।ष् सारे दोस्तों ने मिल कर सब तय कर लिया।

हिरण शिकारी के रास्ते की ओर भागा और उसके देखते ही देखते यूँ गिर गया मानो मर चुका हो। इसी दौरान कौआ वहाँ पहुँचा और हिरण का माँस नोंचने का दिखावा करने लगा। शिकारी जाल उठा कर घर की तरफ चलाए तो उसकी नजर जमीन पर पड़े उस हिरण और कौवे पर पड़ी।
वह मृत हिरण को देख झूम उठाष्वाह! यहाँ तो हिरण मरा पड़ा है। इसका स्वादिष्ट माँस तो कई दिनों के लिए काफी होगा।

वह कछुए वाला जाल नीचे रख कर हिरण के पास गया। तभी झाड़ियों के पीछे छिपे चूहे ने आकर जाल कुतर दिया व कछुए को आजाद कर दिया। वह धीरे-धीरे चल कर झाड़ियों के पीछे छिप गया।
कौए ने कछुए को आजाद देखा तो जोर से काँव-काँव करके उड़ गयाए हिरण भी उठ कर तेजी से दौड़ा। शिकारी उसे भागता देख सन्न रह गया। वह मन मसोसते हुए कछुए के पास लौटाए तो वहाँ कुतरे जाल के सिवा कुछ नहीं था। कछुआ भी गायब था। उसने सोचा-काश! मैंने इतना लालच न किया होता।
चारों दोस्त अपनी योजना की सफलता से बेहद खुश थे। उनकी योजना ने सभी मित्रों की जान बचा ली थी। उन्होंने कसम खाई कि वे भविष्य में भी वैसे ही एक हो कर रहेंगे।

शिक्षाः- एकता में बल है।

चार मित्र व शिकारी- हितोपदेश की प्रेरक कहानियां hindi short stories for kids, moral story in hindi पढ़ कर आपको कैसा लगा comment box में हमें जरुर बताएं।

Leave a comment