Gaurav Sharma as Toshu: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। यह शो टीआरपी चार्ट में टॉप पर है और दिलों पर राज कर रहा है। हाल ही में हमने आशीष मेहरोत्रा उर्फ तोशु को शो छोड़ते हुए देखा। वह रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग लेते नजर आएंगे। आशीष चार साल से अधिक समय तक इस शो का हिस्सा रहे थे और उन्हें तोशु के रूप में पसंद किया गया था। अब, गौरव शर्मा ने पारितोष शाह उर्फ तोशु के रूप में शो में प्रवेश किया है। गौरव को समृद्धि शुक्ला के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में देखा गया था। उन्होंने कुछ एपिसोड पहले अनुपमा में एंट्री ली है और उन्हें तोशु के रूप में दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिला है।
Also read: अनुपमा और अनुज को छोड़ माया के साथ चली जाएगी छोटी अनु: Anupama Update
असल ज़िन्दगी में हैं अपोजिट
गौरव शर्मा ने तोशू का किरदार निभाने पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बात की , गौरव ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वह एक मम्माज बॉय हैं, जबकि तोशु वह व्यक्ति है जो अपनी मां से नफरत करता है और उनका अपमान करता है। गौरव ने बताया कि क्या तोशू का किरदार उन्हें प्रभावित करता है। उन्होंने कहा वास्तव में नहीं। असल जिंदगी में मैं बिल्कुल विपरीत हूं। मैं मां मम्माज बॉय हूं और बिल्कुल भी अपराधी नहीं हूं। इसलिए, मैं केवल सेट पर तोशु हूं और वहां से निकलने के बाद, मैं बिल्कुल अलग हूं। मैं बहुत खुश हूं और मैं सेट के बाहर कहीं भी नेगेटिविटी नहीं लाता, इसलिए मुझे प्रभावित करने वाली चीज मेरे लिए मायने नहीं रखती।
बताया मां का रिएक्शन
उन्होंने आगे अपनी ऑन-स्क्रीन मां अनुपमा (रूपाली गांगुली) के प्रति तोशु की नफरत पर अपनी मां के रिएक्शन के बारे में बात की। उन्होंने कहा मम्मा को मेरी एंट्री बहुत पसंद आई, जहां मैं घर पर पूजा कर रहा था। हालांकि, जैसे ही तोशु ने नकारात्मक बोलने के लिए अपना मुंह खोला, मम्मी ने कहा बेटा तू फिर से देख तू ये कर रहा है? और फिर उन्होंने ये भी कहा कि ठीक है क्योंकि यह सिर्फ काम है। एक्टर ने कहा कि मैं असल जिंदगी में अच्छा लड़का हूं इसलिए ठीक है। उन्होंने ये भी कहा कि तोशु भी एक अच्छा इंसान है लेकिन हर व्यक्ति में अच्छे और बुरे गुण होते हैं तो, अनुपमा का एक बुरा बच्चा था और अब वह उसका जीवन अच्छा बनाने के पीछे लगी हुई है।
