Potassium Rich Foods
Potassium Rich Foods

Potassium Rich Foods: स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है कि आपको अपनी डाइट में सभी तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आपको बहुत कुछ मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है बस आपको अपने भोजन में सही खाद्य पदार्थों को शामिल करना है क्योंकि जब पौष्टिक चीजों को आप खाएंगे। तो आपके शरीर के सभी विटामिन की कमी पूरी होती जाएगी। इसी तरह हमारे शरीर को पोटेशियम की आवश्यकता रहती है। इस आवश्यकता को हम कुछ खाद्य पदार्थ से आसानी से पूरा कर सकते है। आइए जानिए ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ है जिनसे पोटेशियम की पूर्ति की जा सकती है। 

सफेद बीन्स पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है। इसको यदि आप दैनिक रूप से अपनी भोजन में शामिल करते है तो आपको पोटेशियम की कमी नहीं होती है। एक कप सफेद बीन्स में 677 मिलीग्राम पोटेशियम होता हे। जो एक अच्छी मात्रा है तो आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते है। या उबालकर सलाद में भी शामिल कर सकते है। इसमे फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जिससे आपको जल्दी से भूख भी नहीं लगती है। तो इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें।

खटटे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। और अगर पोटेशियम की बात की जाए तो संतरे के एक कप जूस में 500 मिलीग्राम तक पोटेशियम होता है। जिसको पीने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। और आपको पोटेशियम की कमी होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि आप संतरे का जूस पीते है तो आपका मेटाबॉलिजम सिस्टम तंदुरूस्त रहता है।

पालक में बहुत से विटामिन होते है इसमें पोटेशियम के साथ आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। तो ऐसे में आपको पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। एक कप पालक में 167 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जो सेहत की दृष्टि से लाभदायक है। ऐसे में आपको पालक का सेवन जरूर करना चाहिए। पालक को वैसे भी आप कई तरह से खा सकते है। जैसे पालक की सब्जी बनाकर या फिर पालक का सूप बनाकर पी सकते है। जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।

केला तो हमेशा से ही पोटेशियम के लिए लाभदायक माना गया है। यदि आपका मन कुछ फल खाने का है तो ऐसे में केला खाएं केला पेट भी भरता है और  सेहत की दृष्टि से सबसे ज्यादा लाभदायक फल है। एक बड़े केले में 487 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद है। केला खाते ही आपको एकदम एनर्जी महसूस होती है आपका सुस्ती से भरे शरीर में एनर्जी आ जाती है।

नारियल पानी हर तरह से आपके शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके पोटेशियम की मात्रा 600 मिलीग्राम पाई जाती हैं। जो आपके शरीर के लिए बेहद लाभदायक है।  नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा तो अच्छी पाई ही जाती है। इसके अलावा जब आपको कमजोरी महसूस हो रही है या फिर शरीर में किसी तरह की दिक्कत हो तो आपको नारियल पानी पीने के लिए कहा जाता है। क्योंकि नारियल पानी शरीर में से कमजोरी को बिल्कुल खत्म कर देता है। इसमे इलेक्ट्रोलाइट्स होते है जो शरीर का पीएच लेवल को संतुलित रखता है। और शरीर को हाईड्रेड भी रखता है। कम से कम एक नारियल प्रतिदिन पीएं।

दही को भोजन में जरूर शामिल करें। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक के गुण होते है जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है। साथ ही इसमें पोटेशियम  380 मिलीग्राम होता है। जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। दही में जो बैक्टीरिया होते है वह हमारी आंतों के लिए काफी लाभकारी होते है। साथ ही इससे आपका वजन भी सही रहता है।

एवोकाडो भी आजकल भारत में काफी पसंद किया जाने लगा है। एक एवोकाडो में 975 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। साथ ही इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसे आप सीधा भी काटकर खा सकते है या फिर इसकी सॉस बनाकर ब्रेड पर लगाकर खाएं। यह बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आता है। तो इसे जरूर अपने भोजन में शामिल करें।