youth development skills
youth development skills

Overview:

इंटरनेशनल यूथ डे की शुरुआत भले ही साल 1999 से हुई हो, लेकिन इसके प्रयास साल 1965 से ही किए जा रहे थे। दरअसल, युवाओं की मदद और समस्याओं पर ध्यान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रयास शुरू किए। महासभा ने घोषणा की कि वह युवाओं में आपसी शांति, सम्मान और समझ बनाए रखने का प्रयास करेगी।

Youth Development Skills: जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर होता है युवा होना। इस समय हर युवा में ढेर सारा जोश होता है। वह जिंदगी में कुछ कर गुजरने के सपने देखता है। अपने करियर को प्लानिंग करता है और इस समय को इंजॉय भी करना चाहता है। लेकिन यह कड़वी सच्चाई है कि युवावस्था में संजोए गए सारे सपने और योजनाएं सच नहीं होतीं। कई युवाओं को इस दौरान बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अपनी स्किल्स पर फोकस करके आप अपने सपनों को सच कर सकते हैं।

आज के युवाओं, खासकर जेनरेशन जेड के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है।
For today’s youth, especially Generation Z, education alone is not enough.

आज के युवाओं, खासकर जेनरेशन जेड के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है। आज का दौर तेजी से बदल रहा है, जहां डिग्री के साथ-साथ स्किल्स होना बहुत जरूरी हो गया है। पढ़ाई हमें ज्ञान देती है, लेकिन स्किल डवलपमेंट हमें काम करने लायक बनाता है। अच्छी स्किल्स से आत्मविश्वास बढ़ता है और नौकरी या बिजनेस के मौके भी ज्यादा मिलते हैं। जेनरेशन जेड टेक्नोलॉजी के साथ बड़ी हो रही है, इसलिए उन्हें अपने समय का सही इस्तेमाल करते हुए नई-नई स्किल्स सीखनी चाहिए। स्किल डवलपमेंट आईटी, डिजिटल मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, डेटा एनालिसिस, सेल्स, मैनेजमेंट और फ्रीलांसिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम आता है। इससे युवा आत्मनिर्भर बनते हैं और भविष्य को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं।

आज के कॉम्पिटिशन के दौर में करियर बनाना आसान नहीं है। सरकार, संगठन, योजनाएं अपनी जगह हैं, लेकिन अगर आप जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर कई स्किल्स डेवलप करने होंगे। इन स्किल्स  से आपको नए एक्सपोजर मिलेंगे, जिससे करियर ग्रोथ भी मिलेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और रोबोटिक्स के जमाने में आगे बढ़ने के लिए आपको इन स्किल्स पर ध्यान देना होगा।  

ये तो हम सभी जानते हैं कि आज डिजिटल युग का समय है। ऐसे में आपको डिजिटली स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। इसका मतलब सिर्फ कंप्यूटर नॉलेज से नहीं है। बल्कि आपको अपने फील्ड और सब्जेक्ट से जुड़े कई ऐसे कोर्स करने चाहिए, जो आगे जाकर आपके काम आएं। और आपके सीवी को इंप्रेसिव बनाएं।  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी आज की जरूरतों में शामिल है। इसे चुनौती के रूप में लें और सही उपयोग का तरीका सीखना भी जरूरी है।

आपकी निजी जिंदगी के साथ ही यह स्किल आपके करियर में भी बहुत काम आएगी। यह सभी स्किल्स में से सबसे महत्वपूर्ण मानी जा सकती है। इससे आप समस्याओं की जगह संभावनाओं पर फोकस करना सीखेंगे। आपकी सोच खुलेगी और आप पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।  आज के समय में कई संस्थान फ्री कोर्स भी करवाती हैं। इन्हें ज्वॉइन कर सर्टिफिकेट के साथ सीख ले सकते हैं।

युवाओं के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपने फील्ड से संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण लें। इससे जॉब की संभावनाएं बढ़ती हैं। साथ ही आप व्यावहारिक अनुभव भी पाते हैं। इसलिए वोकेशनल ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दें।

आप बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन अगर सामने वाले को उसके बारे में बता नहीं पाएं तो उस ज्ञान का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। इसलिए अपनी  कम्युनिकेशन स्किल्स जरूर डेवलप करें। प्रभावी और स्पष्ट रूप से लिखना व खुद को व्यक्त करना बहुत जरूरी है। प्रजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन आदि में भी माहिर होना जरूरी है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...