A close-up studio shot of a woman with long, dark, wavy hair, applying blush or contour powder to her cheek with a black makeup brush. She has her eyes closed and is wearing dramatic, shimmery copper eyeshadow and a glossy nude-pink lip color.
The art of the blend.

Summary: स्किन टोन के हिसाब से ब्लश चुनने का परफेक्ट गाइड

सही ब्लश शेड आपके चेहरे को इंस्टेंट फ्रेश और कॉन्फिडेंट लुक देता है।
अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्लश चुनकर आप सिंपल मेकअप में भी पा सकती हैं परफेक्ट ग्लो।

Blush Hack: मेकअप करना अक्सर हम महिलाओं को अच्छा लगता है। मेकअप में अगर हम ब्लश की बात करें तो अक्सर ही महिलाएं इसे लगाना पसंद करती है। इसकी वजह है कि इसे चेहरे पर लगाने से मेकअप लुक एकदम खिल जाता है। लेकिन सिर्फ ब्लश लगाना ही काफी नहीं है। ब्लश का शेड भी महत्वपूर्ण है। बहुत सी महिलांए पिंक ब्लश लगाती है। लेकिन यह गलती ना करें। इससे आपका पूरा मेकअप लुक खराब नजर आता है।

तो चलिए फिर आर्टीकल में हम जानते हैं कि कौन सा ब्लश किस टोन के लिए परफेक्ट रहता है। याद रखिए अगर स्किन टोन अलग है तो आपके ब्ल्श का शेड भी अलग ही होगा। एक सही ब्लश शेड पूरे लुक को बहुत प्रभावित करता है।

अगर आप हैंचॉकलेटी

A glamorous woman with long brown hair, blue eyes, and dramatic winged eyeliner and red lipstick. She is wearing a red dress with a beaded choker and large hoop earrings.
Mastering the classic winged liner and a signature red lip. This look is everything

अगर आपका स्किन टोन चॉकलेटी है तो आपके लिए विकल्पों की कोई कमी नहीं है। आप त्वचा पर भूरा और लाल ब्लश बहुत सूट करेगा। लाल रंग में अगर शेड की बात करें तो इस स्किन टोन पर ब्रिक रेड, बैरी और क्रिमसम शेड अच्छा लगेगा। क्रिमसम कलर रेड का एक डार्क शेड है। यह आपको एक बोल्ड और लाइवली लुक देता है। वहीं ब्रिक रेड और चेरी में आपका आत्मविश्वास खुलकर नजर आता है। अगर आपको लाइट मेकअप पसंद है तो इसे थोड़ा कम मात्रा में लगाएं।

अगर हैं आप कैरेमल

अगर आपका स्किन टोन कैरेमल है यानी कि आप एक सांवली सलोनी एक खूबसूरत सी महिला हैं तो इस त्वचा पर गहरा गुलाबी, पीच और मोव कलर सूट करने वाला है। आप गहरे गुलाबी और पीच रंग को अपने डेली रुटीन के मेकअप में इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं पार्टी मेकअप को और भी खूबसूरत बनाने के लिए मोव कलर परफेक्ट रहेगा। वहीं अगर लुक को इंटेलेक्चुअल चाहती हैं तो भी आप मौव कलर को चुन सकती हैं। इस ब्ल्श शेड को लगाने से आपका लुक बहुत डीसेंट आएगा।

अगर टोन है फेयर

A smiling woman with fair skin and her eyes gently closed is applying blush or setting powder to her cheek using a large, soft makeup brush. She is wearing natural-looking makeup with long eyelashes and light pink eyeshadow and blush.
That perfect finishing touch! Bringing a little glow and definition to the cheeks with a soft brush.

अगर आपका स्किन कलर काफी फेयर है और ब्राइट है तो हल्के रंग के ब्लश शेड खूबसूरत लगेंगे। इसमें लाइट पीच और लाइट पिंक कलर शामिल हैं। लेकिन अगर ब्राइट ब्लश शेड अच्छा लगता है तो आप शीर रोज को चुन सकती हैं। शीर रोज कलर विंटर पार्टी मेकअप के लिए परफेक्ट रहने वाला है। वहीं लाइट पीच और लाइट पिंक कलर डे पार्टी के लिए बेहतरीन रहेंगे।

एक नियम और भी

A young woman with long brown hair smiles while applying lip gloss or liquid lipstick using a small hand mirror. She is wearing a blue and white patterned dress and is outdoors with green trees and foliage in the background.
A quick touch-up is essential!

अगर ब्लश लगाना पसंद करती हैं तो इस बात को हमेशा याद रखें कि ब्लश को सही से ब्लैंड करना ना भूलें। अक्सर महिलाएं जल्दबाजी में इसे लगाती हैं। इससे वो रिजल्ट नहीं आता जो आना चाहिए। इसलिए याद रखें कि ब्लश को त्वचा पर अच्छे से ब्लैंड करें। वहीं लिपस्टिक और आपका ब्लश शेड एक दूसरे से मिलता जुलता होने चाहिए।

अगर लुक में सादगी चाहती हैं तो जिस शेड का ब्ल्श लगाया है, उसी शेड की लिपस्टिक चुनें। इससे आपका लुक सिंपल और एलिगेंट नजर आएगा।