ब्रेकफास्ट के समय न करें ये गलतियां, नहीं तो बढ़ जाएगा वजन: Breakfast Mistakes
ब्रेकफास्ट के दौरान छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है।
Breakfast Mistakes: ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। इसलिए कभी भी ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। खासतौर पर जब आप वेट लॉस करना चाहते हों, तब तो सुबह के नास्ते को लेकर आपको अधिक सतर्क होना चाहिए। कहा जाता है कि यह पौष्टिक नाश्ता आपको दिन भर की एनर्जी से भरपूर रखता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कभी भी अपना ब्रेकफास्ट स्किप ना करें। इसके साथ ही कई हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कई लोग ब्रेकफास्ट के दौरान छोटी-मोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको करने से बचना है।
Also read: सेहतमंद रहने के लिए मिलेट्स का करें सेवन: Millets Benefits
- अगर आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन जरूर शामिल करें। नाश्ते में सीमित मात्रा में प्रोटीन नहीं लेने से कैलोरीज में वृद्धि होती है। प्रोटीन आपकी भूख को ज्यादा समय तक के लिए रोक सकता है, इसलिए अपने ब्रेकफास्ट रूटीन में प्रोटीन लेना ना भूलें। आप चाहें तो प्रतिदिन नाश्ते में अंडे, केला, अनाज या अखरोट ले सकते हैं।

- हेल्थ एक्सपोर्ट के अनुसार, कभी भी हमें अधिक मात्रा में शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन खास तौर पर ब्रेकफास्ट के समय शुगर लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें अतिरिक्त मात्रा में फैट होता है, जो ना सिर्फ आपके वजन को बढ़ाता है, बल्कि हमारे लिवर को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा शुगर मेटाबॉलिज्म पर भी उल्टा प्रभाव डालता है, इसलिए सुबह सवेरे मीठे से परहेज करना सही है।

- आप हमेशा सुबह के नाश्ते में ऐसे फूड को शामिल करें, जिनमें बहुत अधिक मात्रा में कार्ब्स न हों, क्योंकि ये आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप दिन में कम से कम कार्ब युक्त भोजन करें। बता दें, अधिक मात्रा में कार्ब्स लेने से ये ब्लड में शुगर की मात्रा को भी प्रभावित करता है।

- आप जब भी खाना खाएं, तब उसे चब-चबाकर खाया करें। जल्दबाजी में खाने के कारण आपका वजन अत्यधिक बढ़ सकता है, क्योंकि कई बार पेट नहीं समझ पाता है कि आपने अपने जरूरत के हिसाब का खाना खा लिया है या नहीं।
- जो लोग सुबह के नाश्ते में सिर्फ फलों का सेवन करते हैं उन्हें विटामिंस व मिनरल्स तो मिलते हैं, लेकिन उनका कैलोरी काउंट काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही साथ, उन्हें प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते हैं, जिसका असर उनके मेटाबॉलिक रेट पर पड़ता है, इसलिए आपका मेटाबॉलिक रेट सही करने के लिए जरूरी है कि आप प्रोटीन, कार्ब्स और गुड फैट को अपने ब्रेकफास्ट रूटीन में शामिल करें।

- कॉफी हर किसी को पसंद होती है, क्योंकि यह हमें रिलैक्स करने में मदद करती है, लेकिन कभी भी सुबह सवेरे आप कॉफी का सेवन न करें, क्योंकि इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके साथ ही अगर आप सुबह कॉफी पीते भी हैं तो उसमें शक्कर और क्रीम काफी कम डालें। इसके साथ ही अगर आप एक-दो कप से ज्यादा कॉफी पीने के आदी हैं तो भी ये आपके लिए नुकसानदायक होगा ।
