बच्चे की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के 12 तरीके: Child Mental Health
Child Mental Health

बच्चे की मेंटल हेल्थ को बनाएं मजबूत, इन तरीकों से

बच्चे भी मानसिक रूप से परेशान होते हैं और उन्हें भी देखभाल की जरूरत होती हैI आज हम आपको ऐसे ही 12 तरीके बता रहे हैं, जिनके द्वारा आप बच्चे की मेंटल हेल्थ को मजबूत बना सकती हैंI

Child Mental Health: वैसे तो आज हम सभी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हैं, पर क्या हमने कभी अपने बच्चों की मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया है या फिर उनकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने की कोशिश की है? यकीनन आपने इस ओर ध्यान नहीं दिया होगा, आपको लगता होगा कि बच्चों की मेंटल हेल्थ पर क्या ध्यान देनाI पर ऐसा नहीं है, बच्चे भी मानसिक रूप से परेशान होते हैं और उन्हें भी देखभाल की जरूरत होती हैI आज हम आपको ऐसे ही 12 तरीके बता रहे हैं, जिनके द्वारा आप बच्चे की मेंटल हेल्थ को मजबूत बना सकती हैंI 

Also read: Parenting for Boys: बेटे की परवरिश करें बिगाड़ें नहीं

Child Mental Health
give time to children

बच्चे के बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए महंगे खिलौने नहीं, बल्कि आपका समय जरूरी होता है, आप बच्चे को अपना ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें, ताकि वह आपके साथ से खुश रहेI

गुस्से में बच्चे को डांट कर आप न केवल उसके साथ गलत व्यवहार करती हैं, बल्कि आप उसे मानसिक रूप से भी बीमार करती हैंI वह आपकी बातों के कारण मानसिक रूप से परेशान होता है, ऐसा करने से बचेंI

take the child out for a walk
take the child out for a walk

स्कूल से आने के बाद बच्चे घर में बोर हो जाते हैं और घर में रहते-रहते वे मन ही मन कई बातों को लेकर सोचते भी हैं, इसलिए आप उन्हें बाहर घुमाने जरूर लेकर जाएँ, ताकि वह थोड़ा फ्रेश फील करेंI

बच्चे के अच्छे मेंटल हेल्थ में परवरिश का बहुत बड़ा योगदान होता हैI आप उसकी परवरिश कैसे करते हैं, इसी बात पर उसका मेंटल हेल्थ भी निर्भर करता है, इसलिए आप सकारात्मक परवरिश करने की कोशिश करेंI

अकेलापन महसूस होने के कारण बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, इसलिए आप उनके साथ रहेंI

encourage the child
encourage the child

अगर आप केवल बच्चे के अन्दर कमी ही निकालने लगेंगे तो इन बातों का बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, कोशिश करें कि बच्चे को प्रोत्साहित करेंI

आप बच्चे को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करें, जिससे कि उसके अन्दर विश्वास पैदा हो कि आपके रहते उसे कुछ नहीं हो सकता हैI

आप भूलकर भी दूसरे बच्चों के साथ बच्चे की तुलना ना करें, ऐसा करके आप केवल बच्चा का आत्मविश्वास ही कम नहीं करती हैं, बल्कि उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करती हैंI

do physical activity
do physical activity

बच्चे में एक्सरसाइज व योगा की आदत डालें, इससे बच्चा शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत होता हैI

कई पेरेंट्स की आदत होती है कि वे छोटी-छोटी बातों को लेकर बच्चे को डराते हैं, ताकि उनका बच्चा बदमाशी ना करें और उनकी बात शांति से सुनेंI अगर आप ऐसा करती हैं तो बंद कर दें, इससे बच्चे का मेंटल हेल्थ प्रभावित होता हैI

listen to the child
listen to the child

आप बच्चे की बात सुनें और प्यार से उस बात पर अपना रिएक्शन दें, ताकि बच्चा आपके साथ सहज महसूस करेI

पेरेंट्स के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपने बच्चे के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, क्योंकि अगर आप उनके साथ सख्ती दिखायेंगे तो वे डर के कारण अपनी बात बताना बंद कर देंगेI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...