Summary: नेचुरल ग्लो पाने के लिए बादाम के छिलके का स्क्रब बनाएं और डेड स्किन हटाएं
बादाम सिर्फ दिमाग और सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। खासकर इसके छिलके में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और विटामिन E त्वचा को अंदर तक पोषण देते हैं, डेड सेल्स हटाते हैं और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। घर पर आसानी से बादाम के छिलके से नेचुरल फेस स्क्रब बनाया जा सकता है, जिसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाकर मसाज करने से त्वचा मुलायम, फर्म और चमकदार बनती है।
Homemade Face Scrub: खूबसूरत और चमकदार त्वचा हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स अपनाते हैं, लेकिन असली निखार प्राकृतिक चीज़ों से ही आता है। अगर आप भी बिना केमिकल के अपनी त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो नेचुरल उपाय सबसे बेहतर हैं। ऐसी ही एक आसान और असरदार चीज़ है बादाम का छिलका, जो त्वचा की देखभाल में कमाल का काम करता है।
नेचुरल ग्लो के लिए बादाम के छिलके का कमाल
बादाम सेहत और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ज़्यादातर लोग रोज़ सुबह भिगोए हुए बादाम खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बादाम त्वचा के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। यह त्वचा को पोषण देता है और कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड याददाश्त को मजबूत करते हैं, लेकिन अक्सर लोग बदाम खाने के बाद इसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं मगर बहुत कम लोगों को पता है कि यह लोगों की त्वचा के लिए वरदान बन सकती है। ये पोषक तत्व त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने, पोर्स को साफ करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
ऐसे बनाएं बादाम के छिलके का नेचुरल स्क्रब
सबसे पहले बादाम के छिलकों को अच्छी तरह धूप में सुखा लें। जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में थोड़ा सा ओट्स, बेसन और कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिला लें। जब भी आपको स्क्रब इस्तेमाल करना हो, तो इस मिश्रण में थोड़ा सा दही डालकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं।
बादाम स्क्रब कैसे लगाएं

बादाम के छिलकों के पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें। कुछ मिनट तक ऐसा करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आखिर में अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइज़र लगा लें, ताकि त्वचा मुलायम और फ्रेश बनी रहे।
बादाम के स्क्रब से पाएं चमकदार त्वचा
बादाम के छिलकों में मौजूद प्रोटीन और फाइबर त्वचा को अंदर तक साफ करने में मदद करते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है, जो त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है। अगर इसका नियमित इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा ज्यादा टाइट और फर्म भी नजर आने लगती है।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर आपकी त्वचा बहुत ज़्यादा सेंसिटिव है या आपको किसी तरह की एलर्जी रहती है, तो स्क्रब इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। इसके लिए थोड़ा सा पेस्ट हाथ या कान के पीछे लगाकर कुछ समय देखें। अगर जलन, खुजली या लालपन हो, तो इसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा कटे-फटे, जख्मी या पिंपल्स वाली जगह पर स्क्रब लगाने से बचें, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। हफ्ते में 1–2 बार से ज़्यादा स्क्रब न करें और इस्तेमाल के बाद मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें, ताकि त्वचा सुरक्षित और हेल्दी बनी रहे।
