Almonds food combinations to avoid
Almonds food combinations to avoid

Overview:बादाम के साथ कभी न खाएँ ये 5 चीज़ें — डायटीशियन मोहिनी डोंगरे की हेल्थ वार्निंग

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ खाद्य चीज़ों के साथ खाने पर ये नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। डायटीशियन मोहिनी डोंगरे के अनुसार, बादाम को नमकीन स्नैक्स, कैफीन, मीठे खाद्य पदार्थ या साइट्रस फलों के साथ खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है और उनका पोषण मूल्य कम हो जाता है। सही संयोजन और मात्रा में बादाम खाने से ही शरीर को असली फायदा मिलता है।

Almonds Food Combinations to Avoid: बादाम को हमेशा से एक सुपरफूड माना गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और ऐंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर और ब्रेन दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। रोज़ाना कुछ बादाम खाने से न सिर्फ याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि इम्यूनिटी भी मज़बूत होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खाने की चीज़ें ऐसी भी हैं जिन्हें बादाम के साथ मिलाकर खाने से उसका फायदा उल्टा नुकसान में बदल सकता है? जी हाँ, कुछ फूड कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जो बादाम के पोषक तत्वों का असर घटा देते हैं या पाचन में गड़बड़ी पैदा करते हैं।

डायटीशियन मोहिनी डोंगरे के अनुसार, बादाम के साथ गलत फूड कॉम्बिनेशन लेने से पेट फूलना, गैस, अपच, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि किन पाँच चीज़ों को बादाम के साथ खाने से बचना चाहिए ताकि उसका पूरा फायदा शरीर को मिल सके और आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

नमकीन स्नैक्स के साथ बादाम

कई लोग बादाम को चिप्स, नमकीन या तले हुए स्नैक्स के साथ खाते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए सही नहीं है। इन नमकीन स्नैक्स में मौजूद ज़्यादा नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है और बादाम के “हार्ट-फ्रेंडली” गुणों को कम कर देता है। बादाम खुद एक हेल्दी स्नैक है, लेकिन जब इसे ज़्यादा नमक या तले हुए पदार्थों के साथ लिया जाता है, तो उसका पोषण मूल्य घट जाता है। डायटीशियन मोहिनी डोंगरे सलाह देती हैं कि बादाम को हमेशा “अनसाल्टेड” या “लाइटली रोस्टेड” रूप में खाएँ, ताकि शरीर को उसका पूरा फायदा मिले और आपका दिल स्वस्थ रहे।

कैफीन युक्त पेय (कॉफी, एनर्जी ड्रिंक)

Eating almonds with coffee can overstimulate your nervous system and affect sleep
Almonds and coffee — an unhealthy food combination causing digestive issues.

बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स शरीर को शांत ऊर्जा देते हैं, जबकि कैफीन नर्वस सिस्टम को अत्यधिक उत्तेजित करता है। अगर आप बादाम के साथ कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके ब्रेन और नींद दोनों को प्रभावित कर सकता है। यह कॉम्बिनेशन अनिद्रा, घबराहट और दिल की धड़कन तेज़ होने जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। खासकर रात में कैफीन के साथ बादाम खाना पाचन को भी बिगाड़ सकता है। इसलिए, डायटीशियन डोंगरे सुझाव देती हैं कि बादाम को हमेशा कैफीन युक्त पेय से अलग समय पर खाएँ ताकि शरीर में बैलेंस और एनर्जी का सही फलो बना रहे।

मीठे खाद्य पदार्थों के साथ बादाम

Combining almonds with sweets may cause blood sugar spikes and reduce their health benefits
Almonds and sweets — a risky combination that spikes blood sugar and reduces nutrient benefits

अगर आप बादाम को चॉकलेट, डेज़र्ट या शुगर सीरियल्स के साथ खाते हैं, तो सावधान रहें। मीठी चीज़ों में मौजूद चीनी ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा देती है, जिससे बादाम द्वारा दी जाने वाली स्टेबिल एनर्जी का असर खत्म हो जाता है। यह संयोजन डायबिटीज़ के पेशेन्त के लिए खासतौर पर रिस्क भरा है क्योंकि यह शुगर लेवल को अस्थिर कर सकता है। मीठे फूड प्रोडक्ट के साथ बादाम लेने से वजन बढ़ने और थकान महसूस होने की संभावना भी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आपको मीठा पसंद है तो बादाम को खजूर, शहद या नैचुरल स्वीटनेस वाले ऑप्शन के साथ लेना ज़्यादा फायदेमंद रहेगा।

साइट्रस फल (संतरा, अंगूर)

बादाम और साइट्रस फलों का कॉम्बिनेशन देखने में हेल्दी लग सकता है, लेकिन ये एक-दूसरे के साथ मेल नहीं खाते। संतरा, नींबू और अंगूर जैसे साइट्रस फलों में मौजूद साइट्रिक एसिड, बादाम के फाइबर और फैट्स के साथ मिलकर पाचन को बिगाड़ सकता है। इससे पेट फूलना, ऐंठन, भारीपन या अपच जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। अगर आप दोनों का सेवन करना चाहते हैं, तो उनके बीच कम से कम एक घंटे का अंतर ज़रूर रखें। इस छोटे से गैप से शरीर को दोनों फूड प्रोडक्टस को अलग-अलग पचाने का समय मिलेगा, और आपको पोषण का पूरा फायदा मिलेगा बिना किसी असहजता के।

बादाम की ओवरईटिंग से बचें

कई लोग यह सोचकर ज़्यादा बादाम खा लेते हैं कि इससे ज़्यादा फायदा होगा, लेकिन सच्चाई इसके उलट है। ज़्यादा मात्रा में बादाम खाने से शरीर में कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने और पाचन से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं। दिन में 5 से 7 बादाम पर्याप्त माने जाते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से पाचन आसान होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। अगर आप बादाम को सही मात्रा और सही समय पर खाएँगे, तो यह आपकी सेहत के लिए एक वरदान साबित होंगे ।

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...