Hindi Love Story: मोबाइल पर ज्ञान विज्ञान और तकनीक से जुड़े समाचार देखते रहना मान्या को बेहद पसंद था ।
और अक्सर ही वो अपनी दोस्त मृदुला से कहती “मोबाइल पर कितनी आश्चर्यजनक जानकारियां मिलती हैं तू क्यों हमेशा इंस्टाग्राम ही देखती है” तो मृदुला ने हंसते हुए कहा “कि देख जानकारियां लेना अच्छा है पर कभी- कभी तो कुछ मनोरंजन जैसा चाहिए ना दिन में “
ऐसे ही दिन बीतते गए एक दिन इंस्टाग्राम पर कुछ न ई रील जो साइंस से जुड़ी थी उसे देखकर मृदुला ने मान्या को दिखाकर कहा देख इंस्टाग्राम पर भी तेरे मतलब की रील आती हैं। डाउनलोड कर न अपनी मोबाइल में।”
आज जाने कैसे मान्या को भी अच्छा लगा और उसने इंस्टाग्राम डाउनलोड कर ही लिया,पढ़ाई भी और मनोरंजन भी चलने लगा ।
कभी पढ़ते-पढ़ते तक जाने पर वो इंस्टाग्राम पर कुछ रील देखना पसंद करती ।
एक दिन रील देखते-देखते एक मनोरंजक रील सामने आ गई जिसमें दो लड़कियां अजीब तरीके से डांस कर रही थी जो कि कहीं से भी अच्छी नहीं लगी तो मान्या को भी लड़कियों का डांस कुछ जोकरों जैसा लगा तो उसने कमेंट देखना शुरू किया तो सभी कमेंट भी मजेदार थे मान्या की नजर एक कमेंट पर ग ई जो बहुत सभ्यता से लिखा था और जिसे किसी आकाश नाम के शख्स ने किया था ।
जाने क्या ऐसा हुआ कि मान्या रोज उन लड़कियों की रील देखती और सारे कमेंट में आकाश के कमेंट जरूर पढ़ती ।
फिर एक बार मान्या ने भी एक शोभनीय सा कमेंट लिखा ,जिसपर आकाश ने रिप्लाई किया, मान्या को आश्चर्य हुआ कि आज मुझे रिप्लाई किया है इसने ।
मन के तार इतने दूर जुड़ सकते हैं ऐसा सोचा नहीं था।
दो चार छः कमेंट के बाद एकबार आकाश ने मान्या को हाय लिखकर अलग से भेज दिया मान्या की धड़कनें तेज हुई पर उसे भी जानना था कि आखिर ये है कौन ।
आकाश ने फिर मैसेज किया” मैं आकाश हूं ।”
“मैं मान्या”
आप कहां रहती है “?
“मैं तो बनारस में रहती हूं और आप ?”
मैं तो आपसे बहुत ही दूर इटली के एक शहरं मिलानो में काम करने आया हूं “
दो चार बातें होने के बाद आकाश ने कहा कि”अच्छा मैं अब चलूं मेरा काम का समय है “रात के साढ़े नौ देखकर मान्या ने कहा कि”ये तो रात के डिनर का समय है “आकाश ने कहा”मैडम आप कहां और हम कहां। इसपर दोनों ने ही हंसते हुए बाय किया।
इसके बाद रोज ही कुछ न कुछ बातें होती रहती फिर आकाश ने एक दिन अपनी एक खूबसूरत पिक स्टोरी पर डाली थी आज उसे देखकर मान्या की तेज धड़कने और तेज हो चली थी।
मगर मान्या ने कभी भी अपनी कोई पिक नहीं लगाई थी।
आकाश ने आज मान्या से कहा कि” आजतक आपको देखा नहीं है कि आप कैसी लगती है “।
मान्या ने आज पहली बार अपनी पिक स्टोरी में लगाई ।
आकाश को ऐसा लगा कि उसके दिल में रहने वाली परी तो अपने ही देश के एक कोने में है।
स्टोरी तो एक दिन में हट चुकी थी पर दो दिलों में हमेशा के लिए ही घर बना चुकी थी।
आकाश ने अपने बारे में सबकुछ मान्या को बताया कि वो जयपुर का रहने वाला है और यहां जाब करता है।
जब मान्या बनारस के दिन के उजालों में उसे याद करती तो उस समय इटली की रातों में आकाश उसके बारे में सोचता रहता ।
मान्या ने भी आज अपने परिवार के बारे में आकाश को बताया कि वो अपने पापा और मम्मी से बहुत प्यार करती है और वो उनकी भावनाओं का सम्मान करती है।
आकाश को लगा कि इससे बेहतर और कोई लड़की मुझे नहीं मिल सकती ।
धड़कनें तेज थी मगर आज आकाश ने मान्या से कहा “मैं एक महीने बाद आ रहा हूं और मुझे तुम्हारे पेरेंट्स से मिलना है ,और मेरी जाब इंडिया में लग रही है मुझे अब वापस यहां रहना है। और बनारस से कुछ लेना है “?
मान्या ने आश्चर्य और खुशी दोनों के साथ पूछा “बनारस से क्या लेना है जो आपको इटली जैसे देश में नहीं मिला “
“मेरे दिल में रहने वाली मेरी प्यारी सी दुल्हन जिसका नाम है मान्या”
खुशी और रोमांच से दोनों ही भर उठे और बस अब इंतजार था कि एक महीने का ये समय कब खत्म होगा।
