Summary: फैंस ने मीरा कपूर की तुलना की अमृता राव से
फराह खान के हालिया व्लॉग में मीरा राजपूत अपने सादगी भरे लेकिन ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। मीरा की फिटनेस और खूबसूरती से प्रभावित होकर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया, जिसे मीरा ने ठुकरा दिया।
Farah Khan offers Mira Rajput: बॉलीवुड की फ़ेमस फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उनका एक व्लॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गया, जिसमें वह एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी और एंटरप्रेन्योर मीरा राजपूत के साथ नजर आईं। फराह मीरा की फिटनेस और सिम्पल ग्लैमरस लुक से इस कदर प्रभावित हो गईं कि उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर तक दे दिया। लेकिन मीरा ने सहजता से उन्हें मना कर दिया। कमेन्ट सेक्शन में फैंस ने मीरा राजपूत के लुक की तुलना अमृता राव से कर दी।
फराह खान ने मीरा कपूर को ऑफर की फिल्म
फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं, वह किसी न किसी सेलेब के घर अपने कूक दिलीप के साथ जाती हैं। लेकिन इस बार वह गुरुग्राम पहुंची और अपने व्लॉग में मीरा राजपूत कपूर और ऋद्धिमा कपूर से मिलीं। मीरा फराह से मिलने एक कैजुअल लेकिन बेहद एलिगेंट लुक में पहुंचीं। जैसे ही मीरा ने अपार्टमेंट में एंट्री ली, फराह की नजर उन पर टिक गई। फराह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और तारीफों की झड़ी लगा दी।
मीरा कपूर से क्या कहा फराह खान ने?
वीडियो में फराह खान हंसते हुए मीरा से कहती हैं कि वह किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं और उन्हें फिल्मों में जरूर आना चाहिए। अपने चिर-परिचित मजेदार अंदाज में फराह ने यहां तक कह दिया, “मीरा, तुम हीरोइन बन सकती हो। मेरी फिल्म में रोल कर लो।” यह सुनकर मीरा थोड़ी शरमा गईं लेकिन मुस्कुराते हुए उन्होंने इस ऑफर को विनम्रता से ठुकरा दिया। मीरा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
फैंस ने मीरा को कहा अमृता राव की कॉपी
इस व्लॉग के कमेन्ट सेक्शन में लोगों ने मीरा कपूर की तारीफ़ों की झड़ी लगा दी। कुछ ने अमृता राव से उनकी तुलना भी की। एक यूजर ने लिखा, “इस व्लॉग में मीरा राजपूत बिल्कुल अमृता राव जैसी लग रही हैं।” दूसरे ने लिखा, “मीरा मुझे अमृता राव जैसी लग रही हैं, वह बहुत सुंदर हैं।” बाकी लोगों ने मीरा की खूबसूरती की खूब तारीफ की। एक ने लिखा, “मीरा बहुत खूबसूरत हैं।” एक अन्य ने तो शाहिद को ही लकी बात दिया, “शाहिद बहुत लकी हैं कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत इतनी खूबसूरत हैं।”
फराह खान का करियर
कोरियोग्राफी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फराह ने कई आइकॉनिक गानों को कोरियोग्राफ किया है। साल 2004 में उन्होंने फिल्म “मैं हूं ना” से निर्देशन में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद फराह ने “ओम शांति ओम” जैसी सुपरहिट फिल्म दी, जिसमें दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में शानदार एंट्री ली। साल 2014 में आई “हैप्पी न्यू ईयर” भी फराह के करियर की चर्चित फिल्मों में शामिल है। फराह खान जल्दी ही नए रियलिटी शो “द 50” की होस्ट के रूप में नजर आने वाली हैं।
क्या करती हैं मीरा राजपूत कपूर?
मीरा राजपूत की पहचान भले ही शुरुआत में शाहिद कपूर की पत्नी के तौर पर रही हो, लेकिन बीते कुछ सालों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साल 2015 में शाहिद कपूर से अरेंज मैरिज करने वाली मीरा आज दो बच्चों मीशा और ज़ैन की मां हैं। मां होने के साथ-साथ मीरा ने खुद को एक सफल एंटरप्रेन्योर के रूप में भी स्थापित किया है। वह फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और स्किनकेयर से जुड़े अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं।

