Summary: कंटेस्टेंट नहीं, फैंस होंगे असली खिलाड़ी ‘द 50’ में
कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण सुर्खियों में है। 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स वाले इस शो को फराह खान होस्ट करने जा रही हूं।
The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों चर्चा में है। शो का पहला लुक सामने आते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। अब तक मेकर्स ने शो के कॉन्सेप्ट और कंटेस्टेंट्स को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया था, लेकिन नई जानकारी से यह पता चल गया है कि यह शो इंडियन नॉन-फिक्शन टेलीविजन की दिशा बदलने की तैयारी में है। खास बात यह है कि इस शो को फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट करेंगी, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
क्या है ‘द 50’ का अनोखा कॉन्सेप्ट?
जियो हॉटस्टार से जुड़े आलोक जैन ने इंडिया टुडे से बातचीत में शो के फॉर्मेट पर से पर्दा उठाया। उनके मुताबिक, ‘द 50’ में कुल 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स एक ही स्टेज पर नजर आएंगे। सभी कंटेस्टटेंट्स को अलग-अलग एंटरटेनिंग और चैलेंजिंग टास्क दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एलिमिनेशन होगा। यह शो लगभग 50 एपिसोड्स तक चलेगा और आखिर में एक विजेता सामने आएगा। इस शो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं, बल्कि दर्शक भी जीत का हिस्सा बनेंगे।
फैंस खेलेंगे अपने फेवरेट के लिए
‘द 50’ का कॉन्सेप्ट पारंपरिक रियलिटी शोज से काफी अलग है। इस शो में कंटेस्टेंट्स खुद के लिए नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए खेलेंगे। दर्शकों को यह मौका मिलेगा कि वे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को चुनें और उसे फॉलो करें। अगर दर्शक सही कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हैं और वह आगे जाकर जीतता है, तो दर्शकों को भी इनाम की राशि का हिस्सा मिलेगा।
दर्शकों को मिलेगा सोचने का मौका
शो में दर्शकों को शुरुआत में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को चुनने और जरूरत पड़ने पर सीमित स्तर तक उसे बदलने का मौका मिलेगा। एक बार चुनाव लॉक हो जाने के बाद, कंटेस्टेंट पूरी तरह अपने फैंस के लिए खेलेंगे। इससे दर्शकों को भी हर परफॉर्मेंस को ध्यान से देखने और सोच-समझकर फैसला लेने का अवसर मिलेगा।
50 कंटेस्टेंट्स और बड़ी चुनौती
50 सेलिब्रिटीज को एक साथ कास्ट करना किसी भी शो के लिए आसान काम नहीं है। यह पहली बार हो रहा है, इसलिए चुनौती तो है, लेकिन मेकर्स इस एक्सपेरिमेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि ‘द 50’ को एक बड़े और अलग तरह के टेलीविजन प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।
कौन-कौन आ सकता है शो में?
मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट रिलीज नहीं की है, लेकिन कई बड़े नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, प्रतीक सहजपाल, सबा आजाद, एमीवे, ऑरी, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, अंशुला कपूर, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, मिस्टर फैजू, निक्की तंबोली, श्रीसंत, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना और जय भानुशाली जैसे नाम शामिल हैं।
कब और कहां देख पाएंगे ‘द 50’ शो?
‘द 50’ का प्रीमियर 1 फरवरी से कलर्स टीवी पर होने जा रहा है और इस शो को जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। ‘द 50’ सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के बीच सीधा रिश्ता बनाने की नई कोशिश है।
